मोतिहारी, 30 मार्च। पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में सरदार अमृत सिंह बिक्की मेमोरियल ट्रॉफी फॉर पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल लीग के अंडर-12 और अंडर-17 कैटेगरी का फाइनल लाइन अप तय हो गया है। स्पोट्र्स क्लब मोतिहारी अंडर-12, अंडर-17 और सीनियर वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ब्रावो एथलेटिक्स क्लब ने दो आयु वर्ग अंडर-17 और सीनियर के फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
अंडर-12 आयु वर्ग का फाइनल चकिया एकेडमी बनाम स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी और अंडर-17 आयु वर्ग का फाइनल ब्रावो एथलेटिक्स क्लब बनाम स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के बीच होगा। सीनियर डिवीजन का फाइनल स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी बनाम ब्रावो एथलेटिक्स क्लब होगा। फाइनल मुकाबला मंगलवार यानी 31 मार्च को खेला जायेगा।
पहला मैच
पहला मैच अंडर-12 आयु वर्ग का खेला गया जिसमें स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने चकिया एकेडमी चकिया को 2-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। खेल के 27वें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 17 अंश कुमार यादव ने एक गोल कर स्कोर 1-0 किया। मध्यांतर के बाद 37वें मिनट पर जर्सी नंबर 12 शिवम कुमार ने एक गोल कर स्कोर 2-0 किया। जो अंत तक कायम रहा। खेल के 19वें मिनट पर चकिया एकेडमी चकिया के जर्सी नंबर 13 दीपन कुमार एवं 30वें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 12 शिवम कुमार को गलत खेलने के कारण रेफरी अनमोल कुमार द्वारा पीला कार्ड दिया गया। बेस्ट 22 स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 17 अंश कुमार यादव को स्पोर्ट्स क्लब के वरीय सदस्य चंद्र भूषण कुमार ने दिया।
दूसरा मैच
दूसरा मैच अंडर-17 आयु वर्ग का खेला गया जिसमें ब्रावो एथलेटिक्स क्लब ने चिरैया एकेडमी चिरैया को 1-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। मध्यांतर तक कोई टीम गोल नहीं कर पाई। मध्यांतर के बाद 34वें मिनट पर ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के जर्सी नंबर 04 जिशान आलम ने एक गोल कर स्कोर 1-0 किया। जो अंत तक कायम रहा। बेस्ट 22 ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के जर्सी नंबर 04 जिशान आलम को प्रो जगदीश विद्रोही ने दिया।

तीसरा मैच
तीसरा मैच सीनियर डिवीजन का हुआ जिसमें स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने स्पोर्ट्स क्लब चिरैया को 5-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। मध्यांतर के खेल के पहले छठे और सातवें मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 10 ने दो गोल कर स्कोर 2-0 किया। फिर 8वें मिनट पर जर्सी नंबर 15 ने एक गोल कर स्कोर 3-0 किया एवं 17वें मिनट पर जर्सी नंबर 10 ने अपना तीसरा गोल कर स्कोर 4-0 किया। मध्यांतर के बाद 52वें मिनट पर जर्सी नंबर 18 तौशीर ने एक गोल कर स्कोर 5-0 किया जो अंत तक कायम रहा। स्पोर्ट्स क्लब चिरैया के गोलकीपर को प्रो जगदीश विद्रोही एवं चिरैया के पूर्व कप्तान लालू प्रसाद यादव ने दो-दो सौ रुपया का पुरस्कार दिया। बेस्ट 22 स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 10 अमन कुमार को प्रो जगदीश विद्रोही ने दिया।
30 मार्च को खेले गए मैचों का संचालन अलीमुद्दीन, अनमोल कुमार, दिनेश गुप्ता, चंद्रिका काजी, अनिमेष कुमार किया।
तीनों ग्रुप का फाइनल मुकाबला 31 मार्च को खेला जायेगा।
पहला मैच : अंडर-12 फाइनल : 12 बजे से : चकिया एकेडमी चकिया बनाम स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी
दूसरा मैच : अंडर 17 फाइनल : 2 बजे से : ब्रावो एथलेटिक्स क्लब बनाम स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी
तीसरा मैच : सीनियर डिवीजन : 3:30 बजे से : स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी बनाम ब्रावो एथलेटिक्स क्लब।