मोतिहारी, 25 मार्च। पूर्वी चंपारण फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही सरदार अमृत सिंह बिक्की मेमोरियल ट्रॉफी फॉर पूर्वी चंपारण फुटबॉल लीग के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मैचों में स्पोट्र्स क्लब,मोतिहारी ने दोहरी जीत दर्ज दी। अंडर-17 और सीनियर डिवीजन में उसने क्रमश: ब्रावो एथलेटिक्स क्लब और न्यू इलेवन स्टार अरेराज को हराया।
पहला मैच
पहला मैच अंडर-17 आयु वर्ग का खेला गया जिसमें स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने ब्रावो एथलेटिक्स क्लब को 1-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। मध्यांतर के पहले कोई टीम गोल नहीं कर पाई। मध्यांतर तक स्कोर 0-0 रहा। मध्यांतर के बाद 36वें मिनट पर जर्सी नंबर 11 शकील आलम ने एक गोल कर स्कोर 1-0 किया जो अंत तक कायम रहा। खेल के छठे मिनट पर स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 4 मो हसन अली एवं 19वें मिनट पर जर्सी नंबर 09 मो अफरोज आलम और 17वें मिनट पर ब्रावो एथलेटिक्स क्लब के जर्सी नंबर 10 सुमित कुमार को गलत खेलने के कारण रेफरी अलीमुद्दीन के द्वारा पीला कार्ड दिया गया। बेस्ट 22 स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 9 मो अफरोज आलम को प्रो जगदीश विद्रोही ने दिया।
दूसरा मैच
दूसरा मैच सीनियर डिवीजन का खेला गया जिसमें स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने न्यू इलेवन स्टार अरेराज को 2-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। मध्यांतर के पहले दूसरे मिनट में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 10 अलीशाद अली ने 1 गोल कर स्कोर 1-0 किया एवं चौथे मिनट पर जर्सी नंबर 7 अफरोज आलम ने एक गोल कर स्कोर 2-0 किया जो अंत तक कायम रहा। बेस्ट 22 स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 15 अमन कुमार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रभारी मधुरेंद्र सिंह ने दिया।
मैचों का संचालन रेफरी अलीमुद्दीन, अनमोल कुमार, अनिमेष कुमार, चंद्रिका काजी, विशाल कुमार थे।
26 मार्च के मुकाबले
पहला मैच : अंडर-17 आयु वर्ग : इलेवन स्टार लखौरा बनाम चिरैया एकेडमी चिरैया
दूसरा मैच : सीनियर डिवीजन : ब्रावो एथलेटिक्स क्लब बनाम स्पोर्ट्स क्लब चिरैया