Friday, April 24, 2026
Home बिहारकबड्डी पटना में 11 मार्च से सजेगा बिहार वीमेंस कबड्डी लीग का महाकुंभ

पटना में 11 मार्च से सजेगा बिहार वीमेंस कबड्डी लीग का महाकुंभ

पाटलिपुत्र खेल परिसर बनेगा जंग का मैदान, 7 दिन तक चलेगी कबड्डी की टक्कर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 मार्च (खेलढाबा)। बिहार की धरती पर महिला कबड्डी प्रतिभा का उत्सव फिर सजने जा रहा है। खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ के सहयोग से 11 से 17 मार्च तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में बिहार वीमेंस कबड्डी लीग के दूसरे सीजन का आयोजन होगा।

गत विजेता सीवान टाइटंस और उपविजेता सारण स्ट्राइकर्स सहित छह टीमें खिताब जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। अभ्यास सत्रों में खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और जीत की भूख साफ दिखाई दे रही है, जिससे इस बार मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

तैयारी में पेशेवर अंदाज़, लक्ष्य सिर्फ ट्रॉफी

लीग में भाग लेने वाली छह टीमें-सीतामढ़ी सेंटीनेल्स, मगध वारियर्स, सारण स्ट्राइकर्स, पटना पेलिकन, नालंदा निंजास और सीवान टाइटंस का गठन पूरा हो चुका है। चयन प्रक्रिया के बाद सभी टीमों ने नियमित प्रशिक्षण शिविर शुरू कर दिए हैं। खिलाड़ी फिटनेस ड्रिल, रेड-डिफेंस संयोजन और मैच सिचुएशन की विशेष तैयारी कर रही हैं। मैदान पर उनकी मेहनत इस बात का संकेत है कि यह लीग केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पेशेवर खेल संस्कृति की ओर एक मजबूत कदम है।

बदलाव की बयार

महिला प्रशिक्षकों के हाथों में कमान: इस बार लीग का सबसे प्रेरक पहलू यह है कि सभी टीमों के मुख्य प्रशिक्षक और सहायक प्रशिक्षक महिलाएं हैं। पिछले सीजन में जहां पुरुष प्रशिक्षकों की भूमिका प्रमुख थी, वहीं इस बार महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देकर एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत की गई है। इससे खिलाड़ियों को न केवल बेहतर संवाद और मार्गदर्शन मिल रहा है, बल्कि खेल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी जा रहा है।

प्रतिभाओं के लिए मंच, सपनों को उड़ान

बिहार वीमेंस कबड्डी लीग अब राज्य की उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच बन चुकी है। ग्रामीण और अद्र्धशहरी क्षेत्रों से आने वाली प्रतिभाओं को यहां अपनी क्षमता दिखाने और पहचान बनाने का अवसर मिलता है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन राज्य में महिला कबड्डी की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ियों को जन्म देंगे।

खेल, संघर्ष और आत्मविश्वास की कहानी

यह लीग केवल जीत-हार की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास और अवसर की कहानी है। जब महिलाएं नेतृत्व भी करें और मैदान में दम भी दिखाएं, तो खेल एक आंदोलन बन जाता है। पटना में होने वाला यह आयोजन उसी बदलाव की गूंज है-जहां बेटियां सिर्फ खेल नहीं रहीं, बल्कि इतिहास लिखने की तैयारी कर रही हैं।

टीमें और प्रायोजक

सीवान टाइटंस, प्रायोजक : परिवर्तन
टीम : इंदु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अंजलि कुमारी, निशु कुमारी, श्वेता स्वराज, आशिका शांडिल्य, शांभवी झा, निर्मला कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी प्रथम, अर्चना कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, रेखा कुमारी, छोटी कुमारी, रेमी सिंह, जानवी झा। हेड कोच-कोमल कुमारी। सहायक कोच-सुमन कुमारी।

सारण स्ट्राइकर्स, प्रायोजक : निनती हॉस्पीटल
टीम : मुस्कान, निक्की, सुमन कुमारी, करीना कुमारी, शिवानी कुमारी, अनुष्का कुमारी, नंदनी कुमारी, आंचल कुमारी, छोटी कुमारी, दिव्यांशी कुमारी, वर्षा कुमारी, समिता कुमारी, सोनम कुमारी, सूरमा कुमारी, महिमा कुमारी, राज नंदनी कुमारी, पूजा कुमारी। हेड कोच-रश्मि कुमारी, सहायक कोच-मेनका कुमारी।

नालंदा निंनजा, प्रायोजक : भवन निर्माण विभाग
टीम : प्रतिभा कुमारी, रानी कुमारी, अदिति कुमारी, रिंसी कुमारी, सिमरन कुमारी, रजनी कुमारी, खुशी कुमारी, काजल कुमारी, अंकिता कुमारी, पलक ठाकुर, राधा कुमारी, सरिता कुमारी, तान्या कुमारी, रेखा कुमारी, राखी कुमारी, साजिया खातून, पल्लवी शर्मा। कोच-ममता कुमारी, कोच-पूजा कुमारी।

 

सीतामढ़ी सेंटिनेलस, प्रायोजक : महिला-बाल विकास निगम
टीम : रिया, गुंजन कुमारी, जानवी कुमारी, आयुषी, प्रीति कुमारी, वर्षा, श्वेता कुमारी, सोनम कुमारी, रेखा कुमारी, शिबू, छोटी कुमारी, सपना कुमारी, सपना कुमारी प्रथम, आरती कुमारी, गुड़िया कुमारी, कुमारी गीतांजलि, रिचा। हेड कोच-शमा परवीन, सहायक कोच-रिति कुमारी।

 

मगध वारियर्स, प्रायोजक : एसबीपीडीसीएल
टीम : नैंसी प्रिया, काजल सिंह, अमीषा कुमारी, नव्या, रूपम कुमारी, सुरुचि, शालू कुमारी, अंकिता, सानिया, कदंबरी, वाणी पांडेय, संतोषी कुमारी, प्रिया कुमारी, छोटी कुमारी, लवली कुमारी, अंजली कुमारी, राखी कुमारी। हेड कोच-अमिता कुमारी सिंह, सहायक कोच-रेशमी कुमारी।

 

पटना पालिकंस, प्रायोजक : कॉमफेड (सुधा)
टीम : आरती कुमारी, रीता कुमारी, रोमा कुमारी, खुशी कुमारी, शिवानी कुमारी, सुंदर कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, लाडली कुमारी, लक्ष्मी ठाकुर, जैनब प्रवीन, श्रेया, शालू सिंह, अनुष्का कुमारी, अंकु कुमारी, गुड़िया कुमारी, दिलखुश कुमारी, लवली कुमारी। कोच-देवंती कुमारी। सहायक कोच-झुमा धर।

फ्लैशबक

प्रथम बिहार वीमेंस कबड्डी लीग 2024 का आयोजन 10 से 16 जून तक पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था जिसमें 6 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में सीवान टाइटंस ने सारण स्ट्राइकर्स को हराकर ख़िताब जीता। भाग लेने वाली टीमों के नाम थे-सीतामढ़ी सेंटीनेल्स, मगध वरियर्स, सारण स्ट्राइकर्स, पटना पेलिकन, नालंदा निंजास, और सीवान टाइटेंस।
विजेता: सीवान टाइटंस।
उप-विजेता: सारण स्ट्राइकर्स।
तीसरा स्थान: पटना पेलिकंस।पुरस्कार: विजेता टीम को 1,51,000 रुपए, उप-विजेता को 75,000 रुपए और तीसरे स्थान के लिए 51,000 रुपए की नकद राशि दी गई। बेस्ट रेडर: सुंदरी कुमारी (मगध वारियर्स। बेस्ट डिफेंडर: अंजलि कुमारी (सीतामढ़ी सेंटीनेल्स), बेस्ट ऑलराउंडर: नैंसी प्रिया (नालंदा निंजास), बेस्ट कोच: नील कमल (सारण टीम)।

इन्हें भी पढ़ें 

वीमेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में हारा बिहार
BCA मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण का शेड्यूल जारी

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights