पटना, 2 मार्च। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन मुकाबले में गोपालगंज ने 3 विकेट की हासिल की। गोपालगंज ने सीवान को पराजित किया।
मैच का सार
टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 45 ओवर में नौ विकेट पर 256 रन बनाये। जवाब में गोपालगंज ने 37.1 ओवर में सात विकेट पर 258 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के सचिन कुमार सिंह (43 रन, 3 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पवन और विशाल ने संभाली सीवान की पारी
सीवान की पारी में पवन कुमार राय ने 93 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया, जबकि विशाल कुमार सिंह ने 47 रन का योगदान दिया। मनीष कुमार गिरी ने भी 28 रन बनाकर स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी और 256/9 पर रुक गई। गोपालगंज की ओर से सचिन कुमार सिंह ने 3 विकेट और प्रशांत कुमार ने 2 विकेट चटकाये।

आर्यन राज की दमदार पारी से बदला मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम को आर्यन राज ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 99 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए मैच को सीवान से दूर कर दिया। उनके साथ सचिन कुमार सिंह ने 43 रन और बिकास चौधरी ने तेज 29 रन बनाकर रनगति को बनाए रखा। अंत में आमोद यादव ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
शब्बीर की गेंदबाजी, लेकिन जीत नहीं बचा सके
सीवान की ओर से शब्बीर खान ने 4 विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की, लेकिन आर्यन राज की संयमित बल्लेबाजी और गोपालगंज के मध्यक्रम के योगदान ने मैच का रुख बदल दिया।
संक्षिप्त स्कोर
सीवान : 256/9 (45 ओवर), पवन कुमार राय 93, विशाल कुमार सिंह 47,मनीष कुमार गिरी 28,नवनीत कुमार सिंह 18, सतीश कुमार 15, अबुल एम. याहिया फराह 9, इमरान नजीर 8,सचिन कुमार सिंह 3/56, प्रशांत कुमार 2/15, उत्कर्ष सिंह 1/52, प्रशांत श्रीवास्तव 1/38, राहुल राज गिरी 1/35
गोपालगंज : 258/7 (37.1 ओवर), आर्यन राज 99, सचिन कुमार सिंह 43, विकास चौधरी 29, आमोद यादव नाबाद 24, उत्कर्ष सिंह 14, प्रशांत कुमार 9, प्रशांत श्रीवास्तव 10, शब्बीर खान 4/66, मनीष कुमार गिरी 1/34, विशाल कुमार सिंह 1/34