Wednesday, February 25, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय का जीत का सफर जारी

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय का जीत का सफर जारी

सुपौल को छह विकेट से हराया, अतुल प्रकाश का ऑलराउंड खेल

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 25 फरवरी। स्थानीय रिफाइनरी ग्राउंड पर चल रहे बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन के मुकाबले में बेगसूराय ने अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए सुपौल को छह विकेट से हराया। विजेता टीम के अतुल प्रकाश (47 रन, 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच का सार

टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए सुपौल ने 46 ओवर में सभी विकेट खोकर 228 रन बनाये। जवाब में बेगूसराय ने 29.2 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

सुपौल ने बनाए 228 रन, सुशांत ने खेली शानदार पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपौल की टीम 46 ओवर में 228 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सुशांत मिश्रा ने 64 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वीरेंद्र कुमार सिंह ने 38 रन और अंकित राज ने 39 रन का योगदान दिया। मध्यक्रम में छोटी-छोटी साझेदारियों के दम पर सुपौल ने प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

बेगूसराय की ओर से अतुल प्रकाश ने 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। नितीश कुमार ने 2 विकेट और अभिषेक चंद्र झा ने भी 2 विकेट लेकर सुपौल की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

बेगूसराय की आक्रामक बल्लेबाजी, लक्ष्य किया आसान

229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29.2 ओवर में 231/4 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमित कुमार ने 38 रन की तेज शुरुआत दी, जबकि निशित कुमार ने 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

अतुल प्रकाश ने बल्ले से भी कमाल करते हुए 47 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान दानिश आलम ने नाबाद 21 रन और गुलशन कुमार ने मात्र 12 गेंदों पर नाबाद 32 रन की विस्फोटक पारी खेलकर जीत पर मुहर लगा दी।

सुपौल के गेंदबाजों ने किया संघर्ष

सुपौल की ओर से मोहम्मद असारफ, विनीत आनंद, मोहित कुमार साहनी और सोनू कुमार ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन बड़े लक्ष्य का बचाव करना मुश्किल साबित हुआ।

प्लेयर ऑफ द मैच और उपस्थिति

शानदार आलराउंडर खेल के प्रदर्शन के लिए करने के लिए अतुल प्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेंट्रल जोन के पर्यवेक्षक राजेश दुबे एवं बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया कि बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का अगला मुकाबला 26 फरवरी को बेगूसराय बनाम सहरसा के बीच खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।

संक्षिप्त स्कोर

सुपौल : 46 ओवर में सभी विकेट खोकर 228 रन, सुशांत मिश्रा 64, शिवसागर 15, वीरेंद्र सिंह 38, दिवाकर झा 10, अंकित राज 39, जयवर्धन 15, विनीत आनंद नाबाद 18, अतिरिक्त 22, सुधांशु कुमार 2/54, अभिषेक झा 2/34, अतुल प्रकाश 4/55, नितीश कुमार 2/35,

बेगूसराय : 29.2 ओवर में चार विकेट पर 231 रन, अमित कुमार 38, मुरारी कुमार 17, निशित कुमार 46, अतुल प्रकाश 47, दानिश आलम नाबाद 21, गुलशन कुमार नाबाद 32, अतिरिक्त 30, मोहम्मद अशरफ 1/55, विनीत आनंद 1/26, मोहित साहनी 1/45, सोनू कुमार 1/47

इन्हें भी पढ़ें

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय का जीत का सफर जारी
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में सीतामढ़ी जीता

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights