भभुआ, 24 फरवरी। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में क्रिकेटर नितीश पटेल की स्मृति और हारमोनी क्रिकेट एकेडमी व द मॉडर्न स्कूल के संयुक्त प्रायोजन में आयोजित सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में विजन क्रिकेट क्लब ने प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराया। आसिफ को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मैच में प्लेयर्स सीसी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 132 रन पर सिमट गई। नितिन राज ने 18 रन, रवि सिंह ने 17 रन, शांतनु ने 12 और अभिजीत ने 10 रन बनाए। विजन से आसिफ अहमद ने शानदार 5 विकेट,अंश अरमान ने 3 विकेट और वसीम व अभिनंदन ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

प्लेयर्स के दिये 132 रनों के लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी करने उतरी। विजन की टीम 4 विकेट खोकर 23 ओवर में 133 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया जिसमें आसिफ अहमद ने गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल करते हुए नाबाद 51 रन बनाए। इसके अलावा अंश राज ने 28 रन और आकाश ने नाबाद 16 रन बनाए प्लेयर्स की ओर से शांतनु, रित्विक,रवि सिंह व सुमित ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी आसिफ अहमद को ऑलराउंड प्रदर्शन लिए। जिला के सचिव अजय कुमार सिंह व पूर्व खिलाड़ी रवि सिंह ने प्रदान किया।
बुधवार को एम.पी.कॉलेज ग्राउंड, मोहनियां में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब का मुकाबला रॉयल क्रिकेट क्लब से होगा।