Monday, February 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पंचशील सीसी का दमदार प्रदर्शन

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पंचशील सीसी का दमदार प्रदर्शन

बाटा सीसी को हरा दर्ज की लगातार दूसरी जीत, पार्थ रहे हीरो

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 फरवरी। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में पंचशील क्रिकेट क्लब ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बाटा क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित कर दिया। यह पंचशील सीसी की लगातार दूसरी जीत है।

स्थानीय अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बाटा क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 40 ओवर में बाटा सीसी ने 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। टीम की शुरुआत हालांकि लड़खड़ाई और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन मध्यक्रम में अभिनव ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 68 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 64 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा सलामी बैटर राजेश कुमार ने 41 रन बनाए, जबकि कप्तान आर्यन राज ने तेजतर्रार 15 रन जोड़े।

पंचशील सीसी की गेंदबाजी की बात करें तो शिवम ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ 2 विकेट चटकाए। प्रियांशु कुमार प्रतेक ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में मात्र 13 रन देकर एक अहम विकेट हासिल किया, जिससे बाटा की रन गति पर अंकुश लगा। इसके अलावा श्रेयान रंजन, पार्थ और अनिरुद्ध राज ने 1-1 विकेट चटकाये।

215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचशील क्रिकेट क्लब की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। विकेटकीपर बल्लेबाज सोनू कुमार ने एक छोर संभालते हुए 92 गेंदों में 83 रन की संयमित और मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। दूसरे छोर से पार्थ ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने मैच को पूरी तरह पंचशील के पक्ष में कर दिया।

इसके बाद अनिरुद्ध राज ने नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। पंचशील सीसी ने 34.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

बाटा क्रिकेट क्लब की ओर से अंकुश राज ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन अन्य गेंदबाज अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सके। पंचशील की बल्लेबाजी के सामने बाटा की गेंदबाजी बिखरती नजर आई। विजेता टीम के पार्थ को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
बाटा सीसी : 40 ओवर में 7 विकेट पर 214 रन, राजेश कुमार 41, आर्यन राज 15, अभिनव नाबाद 68, अंकुश राज नाबाद 11, अतिरिक्त 49, शिवम 2/42, प्रियांशु कुमार प्रतीक 1/13, श्रयान रंजन 1/14, पार्थ 1/13, अनिरुद्ध राज 1/23
पंचशील सीसी : 34.4 ओवर में 216 रन, सोनू कुमार 83, पार्थ 77, अभिषेक 14, अनिरुद्ध राज नाबाद 26, अतिरिक्त 10, अंकुश राज 2/61, शिवम सिंह 1/35, रौशन कुमार 1/33

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights