Saturday, February 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग : भारती क्लब बना चैंपियन

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग : भारती क्लब बना चैंपियन

यंग मेंस क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर, 7 फरवरी। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में भारती क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग मेंस क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। लो-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले में भारती क्लब के चंद्रप्रकाश ने निर्णायक भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच चुने गए।

पहले बल्लेबाजी में यंग मेंस क्लब 109 रन पर सिमटा

स्थानीय खेल मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में यंग मेंस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में यंग मेंस क्लब की टीम 24 ओवर में 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अंकित आनंद ने सर्वाधिक 18 रन बनाए, जबकि विकास ने 13 रन तथा शिव प्रकाश और अमित कुमार ने 11-11 रन का योगदान दिया।

राहुल किशोर की अगुआई में भारती क्लब की सधी गेंदबाजी

भारती क्लब की ओर से गेंदबाजी में राहुल किशोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। विशाल और देवाशीष को 2-2 विकेट मिले, जबकि रविशंकर ने 1 विकेट हासिल किया। इसके अलावा एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

चंद्रप्रकाश की नाबाद फिफ्टी से भारती क्लब विजेता

110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारती क्लब की टीम ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 111 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। कठिन परिस्थितियों में चंद्रप्रकाश ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 56 रन बनाए, जबकि कुणाल किशोर ने नाबाद 18 रन की उपयोगी पारी खेली।

यंग मेंस क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अंकित आनंद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके, वहीं युवराज और अभिषेक को 1-1 विकेट मिला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

चंद्रप्रकाश बने मैन ऑफ द मैच

मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए भारती क्लब के चंद्रप्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुकाबले में अंपायर की भूमिका बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध रवि कुमार और मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध विकास कुमार ने निभाई। स्कोरिंग की जिम्मेदारी आदित्य गौरव ने संभाली। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सहित कई पूर्व क्रिकेटर और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights