Monday, February 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय सीनियर क्रिकेट लीग : नौला और बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

बेगूसराय सीनियर क्रिकेट लीग : नौला और बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की शानदार जीत

डंडारी क्रिकेट क्लब और साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 2 फरवरी। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के दूसरे दिन 2 फरवरी यानी सोमवार बेगूसराय के दो अलग-अलग मैदानों पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में नौला क्रिकेट क्लब और बछवाड़ा क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

गांधी स्टेडियम: नौला क्रिकेट क्लब ने डंडारी क्रिकेट क्लब को 28 रनों से हराया

सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में नौला क्रिकेट क्लब और डंडारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नौला क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवरों में 6 विकेट पर 194 रन बनाए। टीम की ओर से कमलेश ने 49 रन और अजीत ने 39 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में आशीष बर्मन ने 2 विकेट और अमन ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम 32 ओवरों में 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अमन ने 32 रन और आसिफ ने 29 रन बनाए। वहीं नौला क्रिकेट क्लब की ओर से पुष्कर ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट, जबकि दौलत और नीलेश ने 2-2 विकेट चटकाए।

शानदार गेंदबाज़ी के लिए पुष्कर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश द्वारा प्रदान किया गया।

ग्रीन पार्क उलाव: बछवाड़ा क्रिकेट क्लब ने साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब को 76 रनों से हराया

दिन का दूसरा मुकाबला ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर बछवाड़ा क्रिकेट क्लब और साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम ने 40 ओवरों में 305 रन बनाकर ऑलआउट होने का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सिराज ने 66 रन और हर्ष ने 44 रन की शानदार पारियां खेलीं। साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में संजीत ने 3 विकेट, जबकि लोकेश और सुधांशु ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवरों में 8 विकेट पर 229 रन ही बना सकी। टीम के लिए देवराज ने नाबाद 109 रन और लोकेश गौतम ने 86 रन की बेहतरीन पारी खेली। बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से परमानंद ने 4 विकेट और सिराज ने 2 विकेट चटकाए।

ऑलराउंड शानदार प्रदर्शन के लिए सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार ने प्रदान किया।

अंपायर और आगे का कार्यक्रम

इन मुकाबलों में अबू बकर, रामकुमार और विश्वजीत कुमार ने मुख्य अंपायर की भूमिका निभाई।
मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि कल बेगूसराय के तीनों मैदानों पर सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के लीग मैच खेले जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights