Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट शिवहर जिला क्रिकेट लीग में द रॉक पैंथर्स की रोमांचक जीत

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में द रॉक पैंथर्स की रोमांचक जीत

पिपराही क्रिकेट क्लब 9 रन से हारा, आहान राजू राज मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर, 4 जनवरी। आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग (सीनियर डिविजन) के रोमांचक मुकाबले में द रॉक पैंथर्स ने पिपराही क्रिकेट क्लब को 9 रनों से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए द रॉक पैंथर्स ने 22.4 ओवर में 148 रन बनाए। टीम की ओर से आहान राजू राज ने विस्फोटक पारी खेली और 24 गेंद में 58 रन (5 चौके, 5 छक्के) बनाए। अंत में बॉबी कुमार ने नाबाद 19 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पिपराही क्रिकेट क्लब 19.3 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट हो गई। विकेटकीपर केशव ने 44 रन और रवि राज ने नाबाद 45 रन की संघर्षपूर्ण पारियाँ खेलीं, लेकिन टीम जीत नहीं दिला सकी।

गेंदबाजी में गगन राज सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4.4 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

प्लेयर ऑफ द मैच: आहान राजू राज (द रॉक पैंथर्स)
बेस्ट बैटर: आहान राजू राज – 58 (24 गेंद)
बेस्ट बॉलर: गगन राज सिंह – 4.4 ओवर, 5 विकेट, 45 रन

इस जीत के साथ द रॉक पैंथर्स ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि दर्शकों को लीग का एक यादगार मुकाबला देखने को मिला।

मैच के दौरान समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया संजय कुमार डब्बू, पूर्व क्रिकेटर लोकनाथ मिश्र, क्लब प्रतिनिधि सुरेश सिंह, मोहफूज आलम, नवीन कुमार, प्रशांत कुमार प्रभाकर, अजीत कुमार सिंह, और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार झा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.