Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया जिला क्रिकेट लीग में डीसीए ग्रीन विजयी

अररिया जिला क्रिकेट लीग में डीसीए ग्रीन विजयी

इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया, 22 दिसंबर। स्थानीय अररिया कॉलेज मैदान पर खेले गए अररिया जिला क्रिकेट लीग (भागीरथी गंगा कंसम ट्रॉफी 35वां) के उद्घाटन मुकाबले में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी (डीसीए) ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए को 4 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए पंकज कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सोमवार को जिला क्रिकेट लीग सीनियर (भागीरथी गंगा कंसम ट्रॉफी) का उद्घाटन मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘ए’ एवं डीसीए ग्रीन के बीच 25-25 ओवर का खेला गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राम दयाल पासवान (प्राचार्य, अररिया महाविद्यालय, अररिया) तथा विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश जयसवाल (पूर्व जिला प्रतिनिधि, बिहार क्रिकेट संघ, पटना) द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात राष्ट्रगान के साथ किया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडस स्पोर्टिंग क्लब ‘ए’ की टीम निर्धारित ओवरों में 167 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जयलाल ने 74 रन, पंकज साह ने 39 रन तथा हमीद ने 23 रन का योगदान दिया। डीसीए ग्रीन की ओर से गेंदबाजी में मनीष यादव सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अक्षय कुमार और अंकित कुमार को 1-1 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए. ग्रीन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 24.2 ओवर में 170 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में पंकज कुमार ने 57 रन कैफ ने 25 तथा विनीत ने 23 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

गेंदबाजी में इंडस स्पोर्टिंग क्लब ए के गेंदबाज अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ सके। इंडस स्पोर्टिंग क्लब की ओर से हामिद ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि रविशंकर और जलाल को 1-1 विकेट मिला, अंततः डी.सी.ए. ग्रीन ने मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।

मैच के अंपायर अशोक मिश्रा और अनिकेत झा थे जबकि स्कोरर अमन राज थे। लाइव टेलीकास्ट एवं कमेंट्री उज्ज्वल कुमार कर रहे थे।

उपस्थित अतिथि एवं पदाधिकारी

इस मौके पर प्रवीर कुमार बिस्वास (अध्यक्ष), राजेन्द्र प्रसाद यादव (सचिव), चांद आज़मी (उपाध्यक्ष), परवेज़ आलम (कोषाध्यक्ष), मनोज बरडिया (संयुक्त सचिव), सत्येन्द्र नाथ शरण, दिलीप झा, अनामी शंकर,अश्वनी कुमार,रविशंकर दास, मनीष कुमार मन्नू, अमित सेनगुप्ता, राजू एवं राजेश आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.