Thursday, June 4, 2026
Home बिहारअन्य बिहार राज्य सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का क्वार्टरफाइनल लाइन अप तय

बिहार राज्य सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का क्वार्टरफाइनल लाइन अप तय

दूसरे दिन के मुकाबले में खूब रहा रोमांच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 16 नवंबर। बिहार राज्य सीनियर पुरुष और महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बाद महिला वर्ग में सारण, पूर्णिया, सीवान, कैमूर, बेगूसराय, शेखपुरा, पटना और मुंगेर, जबकि पुरुष वर्ग में मधेपुरा, बेगूसराय, नालंदा, समस्तीपुर, पटना, दरभंगा, सारण और औरंगाबाद ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

बेगूसराय के दुलारपुर मठ तेघड़ा खेल मैदान में आयोजित लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। महिला वर्ग में सारण ने नालंदा को 16-2 से, बेगूसराय ने पूर्णिया को 7-4 से, सीवान ने मुंगेर को 8-2 से, पटना ने कैमूर को 9-2 से और शेखपुरा ने नालंदा को 6-0 से हराया। पुरुष वर्ग में मधेपुरा ने कटिहार को 4-3 से, बेगूसराय ने शेखपुरा को 12-9 से, नालंदा ने लखीसराय को 11-2 से और पटना ने सीवान को 17-8 से पराजित किया।

आयोजन का संचालन प्रणव भारती ने किया और बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि 24 जिलों की भागीदारी के कारण अतिरिक्त खेल मैदान की व्यवस्था की गई। प्रतियोगिता के अगले चरण में क्वार्टर फाइनल मुकाबले और रोमांचक होने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.