Thursday, February 12, 2026
Home झारखंडअन्य 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कुश्ती : झारखंड के सिमरन बिलचन मिंज को कांस्य

69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कुश्ती : झारखंड के सिमरन बिलचन मिंज को कांस्य

दिल्ली के पहलवान को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की अगुवाई में हरियाणा के पानीपत में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता (01 से 05 नवम्बर 2025) में झारखंड की टीम ने शानदार शुरुआत की है।

प्रतियोगिता के पहले ही दिन अंडर-19 बालिका वर्ग (59 किग्रा भार वर्ग) में झारखंड की सिमरन बिलचन मिंज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की पहलवान को हराकर कांस्य पदक झारखंड के नाम किया। सिमरन के इस शानदार प्रदर्शन से राज्य के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है।

यह भी पढ़ें : खेलो झारखंड स्कूली एथलेटिक्स : हजारीबाग जिला बना ओवरऑल चैंपियन

झारखंड की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, श्री बिजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री बबलू कुमार एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने सिमरन बिलचन मिंज को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights