Sunday, June 21, 2026
Home बिहारअन्य वीमेंस खो-खो लीग सीजन-2 का सेमीफाइनल लाइन अप तय

वीमेंस खो-खो लीग सीजन-2 का सेमीफाइनल लाइन अप तय

स्टार इंडिया, रेड रेंजर्स की टीमें पहुंची टॉप-4 में

by Khel Dhaba
0 comment

महुआ, 14 जून। खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में वैशाली जिला खो-खो संघ की मेजबानी में स्थानीय वाई एन आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रांगण में चल रही वीमेंस खो-खो लीग के दूसरे सीजन के सेमीफाइनल में स्टार इंडिया और रेड रेंजर्स की टीम ने अपनी जगह पक्की कर ली है।  

चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मंटू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में केकेएफआई के कार्यकारी सदस्य सह खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू , ऑर्गेनाइजिंग कमिटी प्रेसिडेंट सह सचिव मुखिया संघ संजीत कुमार, वैशाली खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार, सचिव अमित कुमार मौजूद थे। सभी अतिथियों को आयोजन कमिटी द्वारा पुष्पमाला पहना, शॉल और प्रतीक चिह्न समर्पित कर स्वागत व सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला अफजाई की।

चौथे दिन फर्स्ट मैच ब्लू ब्लेजर्स और व्हाइट वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसका स्कोर 14- 8अंक रहा। इस मैच को छह अंक से ब्लू ब्लेजर्स ने जीता। इस मैच का बेस्ट प्लेयर स्वेता कुमारी रही। भावना कुमारी ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। सेकेंड मैच ग्रीन गार्डेन्स बनाम स्टार इंडिया के बीच खेला हुआ। इसका स्कोर 14-32 अंक रहा। इस मैच को स्टार इंडिया ने एक इनिंग 18 प्वाइंट से जीत हासिल की। इसका बेस्ट प्लेयर ललिता कुमारी रही। लक्ष्मी कुमारी ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रकार पूल ए से सेमीफाइनल में स्टार इंडिया और रेड रेंजर्स ने क्वालीफाई किया तो वहीं पूल बी से ब्ल्यू ब्लेजर्स और गोल्डन गर्ल्स की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.