Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट वाईसीसी सीनियर ने जीती Summer Challenger Trophy

वाईसीसी सीनियर ने जीती Summer Challenger Trophy

शानू सौरभ बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 जून। वाईसीसी सीनियर ने समर चैलेंजर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फाइनल में वाईसीसी सीनियर ने डीएसए स्काईकिंग को 121 रन के भारी अंतर से पराजित किया।

जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस डीएसए स्काईकिंग ने जीता और वाईसीसी सीनियर को बैटिंग का न्योता दिया। वाईसीसी सीनियर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन बनाये। आशीष कुमार (78 रन) और सार्थक राज (59 रन) के अर्धशतक जमाये।

जवाब में डीएसए स्काईकिंग की टीम शानू सौरभ (5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के आगे 11.2 ओवर में 63 रन पर ऑल आउट हो गई। अनुभव राज ने 32 रन बनाये। शानू सौरभ को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आशीष को बेस्ट बैटर और शानू सौरभ को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया

संक्षिप्त स्कोर
वाईसीसी सीनियर : 20 ओवर में चार विकेट पर 184 रन, आयुष्मान जैन 14, आशीष कुमार 78, सार्थक राज 59, अतिरिक्त 24, रिषभ राज 2/9, अमित कुमार 1/37

डीएसए स्काईकिंग : 11.2 ओवर में 63 रन पर ऑल आउट, अनुभव राज 32, शानू सौरभ 5/14, पु्ष्कर 1/29, सक्षम 3/4

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.