Friday, May 1, 2026
Home बिहार Bihar State Under 11 Chess : अंजिष्णु और अंकिता टॉप पर

Bihar State Under 11 Chess : अंजिष्णु और अंकिता टॉप पर

शिवांश साढ़े चार अंक लेकर अकेले दूसरे स्थान पर चल रहे

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 11 जून। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में बेगूसराय शतरंज अकादमी द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर 11 शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दिन पांच चक्रों के बाद बालक वर्ग में पांच अंक लेकर नवादा के अंजिष्णु राज अकेले शीर्ष पर चल रहे हैं। वहीं बालिका वर्ग में साढ़े चार अंक लेकर पटना की अंकिता राज अकेले शीर्ष पर चल रही है। पांचवे चक्र में शीर्ष पर चल रहे तीन खिलाडियों में से विष्णु वैभव एवं अंजिष्णु राज के बीच हुए मुकाबले में अंजिष्णु ने बाजी जीत प्रतियोगिता में बढ़त ले ली। तीसरे खिलाड़ी मानस को शिवांश बर्णवाल के हांथो पराजित होना पड़ा । इस तरह पांच चक्रों में पांच अंक लेकर अकेले अंजिष्णु शीर्ष पर आ गए हैं। शिवांश साढ़े चार अंक लेकर अकेले दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। वहीं बालिका वर्ग में साढ़े तीन अंक लेकर शीर्ष पर चल रही चार खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में अंकिता ने अपनी बाजी जीत ली जबकि मनीषा एवं वंशिका की बाजी ड्रा हो गई। एक नम्बर बोर्ड पर खेल रही पटना की अंकिता राज सफेद मोहरों से खेलते हुए किशनगंज की धान्वी कर्मकार को पराजित कर साढ़े चार अंक अर्जित कर शीर्ष पर आ गई। चार अंक लेकर दरभंगा की मनीषा, पटना की वंशिका एवं आरोही सागर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

आज पांचवें चक्र के मुख्य परिणाम इस तरह रहे:

बालक वर्ग : अंजिष्णु राज (5) ने विष्णु वैभव (4), शिवांश बर्णवाल (4.5) ने मानस (4),देवांश केशरी (4) ने आर्यन कुमार (3), अनंत शौर्य झा (4) ने शिवम राज (3), अद्विक कुमार (4) ने अतुल्य कुमार (3), आयुष राज (4) ने प्रांशु सिंह (3),आकर्ष आनंद (4) ने वैभव आनंद (3), आरुष कुमार (4) ने श्रीराम कृष्णा (3) को पराजित किया। बालिका वर्ग : अंकिता राज (4.5) ने धान्वी कर्मकार (3.5), आरोही सागर (4) ने शिवानी राज (3), राज श्री (3.5) ने प्रत्यक्षा राज (2.5), कीर्ति सिन्हा (3.5) ने देविशा आनंद (2.5), सान्वी सिंह (3.5) ने आराध्य प्रकाश (2.5) को पराजित किया जबकि मनीषा यादव (4) एवं वंशिका माहेश्वरी (4) के बीच खेली गई बाजी ड्रॉ रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights