Wednesday, June 10, 2026
Home बिहार 16वीं बिहार राज्य Sub Junior and Junior Boxing10 जून से

16वीं बिहार राज्य Sub Junior and Junior Boxing10 जून से

ट्रॉफी का हुआ अनावरण, 400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार, 9 जून। बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में कटिहार जिला बॉक्सिंग संघ की मेजबान में स्थानीय सीनियर इंस्टीच्यूट में आगामी 10 जून से आयोजित होने वाली 16वीं बिहार राज्य सब जूनियर व जूनियर बालिका व बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्य मंत्री बिहार सरकार तारकिशोर प्रसाद ने किया।

इस मौके पर बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव स्मिता कुमारी भी मौजूद थीं। सचिव स्मिता कुमारी ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय निर्णायकों की टीम की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि एक चयन कमिटी का गठन किया गया जो इस प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम की प्रतिभागिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टैलेंट सर्च करने हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने द्वारा एनआईएस कोच मुकेश कुमार की नियुक्त किया है।

आयोजन सचिव सुमन ठाकुर ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की हर सुख सुविधा का ख्याल रखा जायेगा। खिलाड़ियों की आवासन, भोजन और सुरक्षा की पुख्ता और उत्तम व्यवस्था की गई है। मैच रिंग में होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.