बिहारशरीफ (नालंदा), 17 मई। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के तत्वावधान में खेले जा रहे श्यामल सिन्हा मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के मगध जोन के मुकाबले में नालंदा ने नवादा को 16 रन से पराजित किया। नालंदा की ओर लक्की और तेज प्रताप सिंह ने 5-5 चटकाये। तेज प्रताप सिंह (25 रन, 5 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस नालंदा ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 29.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन बनाये। रोहित कुमार ने 14, राज गुरु ने 19, नीरज यादव ने 19, तेज प्रताप सिंह ने 25, शिवम कुमार ने 18, एमएस मुस्तफा ने 18 रन बनाये। अतिरिक्त से 17 रन बने। नवादा की ओर से सत्यम ने 4,सचिन औ सौरभ ने 2-2 जबकि राज पांडेय और आदित्य राज ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में नवादा की टीम 20.4 ओवर में 116 रन पर ऑल आउट हो गई। सूरज सिंह ने 47,प्रत्यूष विनायक ने 24,विक्रम कुमार ने 15 रन बनाये। तेज प्रताप सिंह ने 5 और लक्की नीरव ने 5 विकेट चटकाये।
इस मौके पर नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव गोपाल सिंह, पूर्व सचिव सैयद जावेद इकबाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष पांडेय, नालंदा अंडर-16 कोच दीपक प्रसाद, सहायक कोच विकास मयूरश्वर, बिक्रम सोलंकी इत्यादि मौजूद रहे। मैच के अंपायर राजेश कुमार तथा परवेज़ मुस्तफा थे जबकि स्कोरर क्षितिज प्रियदर्शी और कुंदन कुमार थे।

