Friday, June 20, 2025
Home Khelo India Youth Games खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 : बालक फुटबॉल में मेघालय की शानदार जीत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 : बालक फुटबॉल में मेघालय की शानदार जीत

चंडीगढ़ को हराया, ओड़िशा ने दी पश्चिम बंगाल को 2-0 से मात

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 6 मई। बिहार में पहली बार आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के बालक वर्ग के फुटबॉल मुकाबले मंगलवार यानी 6 मई से यहां शुरू हो गए। सुबह से सत्र में खेले गए मुकाबले में मेघालय और ओड़िशा ने जीत दर्ज की। मेघालय ने चंडीगढ़ को 10-1 और ओड़िशा ने बंगाल को 2-0 से हराया।

 

आईओसीएल ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में मेघालय ने चंडीगढ़ को 10-1 से हराया। खेल के सातवें मिनट में दमित्रे के युनजिंग ने गोल का खाता खोला। इसके बाद गोलों की बरसात हो गई। मेघालय की ओर से इसके अलावा बनगनसोन नांगफ्लांग ने 10वें, इशानबोक बुहफांग ने 19वें, 44वें और 53वें, शोलिंस्टार सेंगकली ने 60वें और लविंगस्टार सुटिंग ने 62वें मिनट, सबोरलांग लांगटे ने 77वें, 82वें और 87वें मिनट में गोल किया। चंडीगढ़ की ओर से नोदित ने 47वें मिनट में गोल दागे।

 

यमुना भगत स्टेडियम में खेले गए मैच में ओड़िशा और बंगाल के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। एक गोल पहले हाफ और एक गोल दूसरे हाफ में दागे गए। दोनों गोल ओड़िशा की ओर से वेकेंश्वर ओरम ने खेल के 36वें और 77वें मिनट ममें दागे। पश्चिम बंगाल के चार खिलाड़ियों जहीर हुसैन सरदार, सुजोय पॉल, एसके जिय अबुल हुसैन और देवमोय चक्रवर्ती और ओड़िशा के आकाश साहू को पीला कार्ड दिखाया गया।

 

यमुना भगत स्टेडियम, खेल गांव में पुरुष के ग्रुप ए में खेलने वाली चंडीगढ़ एवं मेघालय की टीमों के खिलाड़ियों के साथ सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी बेगूसराय अजय यादव एवं अन्य ने हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।

 

मैच के दौरान दोनों स्टेडियम पूरा भरा हुआ था। स्कूली बच्चों से लेकर आम आदमी भी सुबह से मैदान पर फुटबॉल का रोमांच देखने के लिए पहुंच चुके थे। दर्शकों ने बढ़िया खेलने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए खूब तालियां बजाई। मेघालय की टीम ने पूरी महफिल लूट ली।

Also Read : 

khelo india youth games 2025 kabaddi : बालक वर्ग में बिहार की गोवा पर शानदार जीत
khelo india youth games 2025 kabaddi : बालक वर्ग में बिहार की गोवा पर शानदार जीत

khelo india youth games 2025 : तीरंदाजी में महाराष्ट्र का दबदबा, बिहार को निराशा

khelo india youth games 2025 judo : पहले दिन दिल्ली को मिला दो स्वर्ण पदक

राजस्थान ने जीता Khelo India Youth Games 2025 का पहला स्वर्ण

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights