Monday, February 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE में विराट पांडेय की शतकीय पारी

PATNA DISTRICT SENIOR DIVISION LEAGUE में विराट पांडेय की शतकीय पारी

सूरज कश्यप सेंचुरी से चूके, ऋषभ राकेश का पचासा, सत्यम का गेंदबाजी में ‘चौका’, वाईएमसीसी की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 अप्रैल। कप्तान विराट पांडेय ‌(114 रन, 70 गेंद, 10 चौका, 6 छक्का) के शानदार शतक और सूरज कश्यप (97 रन, 7 चौका, 4 छक्का) व ऋषभ राकेश (58 रन, 38 गेंद, 8 चौका, 1 छक्का) के अर्धशतकों की बदौलत वाईएमसीसी ने पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मुकाबले में बंपर जीत हासिल की। वाईएमसीसी ने विद्यार्थी सीसी को 213 रन से हराया। इस जीत में सत्यम का भी योगदान रहा जिन्होंने चार विकेट चटकाये।

 

22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस वाईएमसीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। वाईएमसीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में पांच विकेट पर 344 रन बनाये। सूरज कश्यप ने 70 गेंद में 7 चौका व 4 छक्का की मदद से 97, रिषभ राकेश ने 38 गेंद में 8 चौका व 1 छक्का की मदद से 58, विराट पांडेय ने 70 गेंद में 10 चौका व 6 छक्का की मदद से 114, अमित कुमार ने 57 गेंद में 2 चौका की मदद से 44 रन बनाये। सत्यम ने नाबाद 11 रन की पारी खेली।

 

विद्यार्थी सीसी की ओर से यश, अमित कुमार ने 1-1 जबकि हर्ष राज ने 3 विकेट चटकाये।

 

जवाब में विद्यार्थी सीसी की टीम 23.5 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट हो गई। रवि प्रकाश ने 32,अमित कुमार ने 30, शुभम ने 28, सन्नी ने 13 रन की पारी खेली। अतिरिक्त से 12 रन बने।

 

वाईएमसीसी की ओर से सत्यम ने 4,गौरव राज ने 2,विपन, उज्ज्वल, विराट और राम कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये। विराट पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

वाईएमसीसी : 40 ओवर में 5 विकेट पर 344 रन, सूरज कश्यप 97,रिषभ राकेश 58,विराट पांडेय 114, अमित कुमार 44,सत्यम नाबाद 11, अतिरिक्त 20, यश 1/42,अमित कुमार 1/55, हर्ष राज 3/46

विद्यार्थी सीसी : 23.5 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट, रवि प्रकाश 32,अमित कुमार 30, शुभम 28,सन्नी 13,अतिरिक्त 12,विपन कुमार 1/1, उज्ज्वल 1/20, विराट पांडेय 1/20,राम कुमार 1/37, सत्यम 4/15, गौरव राज 2/15

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights