Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी CAB Challenger Trophy के सेमीफाइनल में

ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी CAB Challenger Trophy के सेमीफाइनल में

चार विकेट चटकाने वाले आनंद बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 20 अप्रैल। ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी सीएबी चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ने पटना क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराया।

 

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे इस टूर्नामेंट में रविवार 20 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए पटना क्रिकेट एकेडमी ने 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाये। साकेत ने 14, देवांश ने 8 रन बनाये। आनंद ने 19 रन देकर 4, रिशु ने 13 रन देकर 3 और प्रिंस ने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाये।

 

जवाब में ईशान किशन क्रिकेट एकेडमी ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 93 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। श्रेयांश ने 43, स्नहेल ने नाबाद 10 और अंश ने नाबाद 15 रन बनाये। साकेत ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के आनंद (4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच राजेश कुमार राणा ने प्रदान किया।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.