Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट दबंग ने जीता आशा बाबा चैपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

दबंग ने जीता आशा बाबा चैपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

फाइनल मुकाबले में दबंग ने लायंस को 8 विकेट से हराया।

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 फरवरी। दबंग ने आशा बाबा चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

स्थानीय कृष्णा स्टेडियम, खेमनीचक में मंगलवार यानी 11 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में दबंग ने लायंस को 8 विकेट से हराया।
टॉस लायंस ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रन बनाये। जवाब में दबंग ने 12 ओवर में दो विकेट पर 124 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आयुष को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों को शिशिर कुमार (पटना मेयर प्रतिनिधि), भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश कुमार राजू, सह संयोजक राजीव रंजन यादव, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह और मंटू सिंह ने पुरस्कृत किया।

सबों का स्वागत सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार ने बुके समर्पित कर किया। फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने धन्यवाद व्यक्त किया जबकि समारोह का संचालन कमेंटेटर मृत्युंजय झा ने किया।

टूर्नामेंट के हीरो

मैन ऑफ द टूर्नामेंट : अगस्त्या
बेस्ट बैट्समैन : वैभव
बेस्ट बॉलर : आयुष
बेस्ट फील्डर : प्रितवेश रंजन
बेस्ट विकेटकीपर : रुपेश
संक्षिप्त स्कोर

लायंस : 20 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट प्रिथवेश 28, अमन यादव 25,आयुष 4/19, अभिजीत 2/17
दबंग : 12 ओवर में दो विकेट पर 124 रन, वैभव : 78, आयुष 23,दीपक 1/38, अमन यादव 1/23

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.