Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग : सनराइज ने विनर को हराया

कैमूर जिला सीनियर क्रिकेट लीग : सनराइज ने विनर को हराया

मंगलवार को भारतीय दीव क्रिकेट क्लब का मुकाबला प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी से होगा।

by Khel Dhaba
0 comment

कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत 10 फरवरी यानी सोमवार को खेले गए मैच में सनराइज क्रिकेट क्लब ने विनर क्रिकेट क्लब को 180 रन से हराया।

 

सुबह सनराइज सी. सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज की टीम 34.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाये। मोहम्मद फैजान ने शानदार अर्धशतक जमाया। इसके अलावा रिषभ राज ने 43 रन, अनुभव सिंह ने 34 रन, सूर्यांश तिवारी ने 32 रन,उत्सव आनंद ने 18 रन,सौरव मिश्रा ने 16 रन और विकास पटेल व आर्यन पटेल ने 13-13 रन की पारी खेली।

 

विनर की ओर से माखन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। इसके अलावा अमृत चौबे और अर्जुन चौबे ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

 

विनर की टीम 240 रनों के विशाल लक्ष्य और सनराइज की कसी हुई गेंदबाजी के दबाव में 17.4 ओवर में मात्र 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। देवव्रत ने 22 रन और अजय सिंह ने 19 रन बनाए। शेष बल्लेबाज दहाई की रन संख्या भी पार ना कर सके।

सनराइज की ओर से अभिमन्यु सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक समेत कुल 6 विकेट चटकाए।

इसके अलावा लालू ने 2 तथा विकास पटेल व आर्यन पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

 

अभिमन्यु सिंह को शानदार गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी संघ के उपाध्यक्ष इनोक राय दास ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व अंशू आर्या तथा स्कोरिंग अंश अरमान ने किया।

मंगलवार को भारतीय दीव क्रिकेट क्लब का मुकाबला प्लेयर्स क्रिकेट एकेडमी से होगा।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.