Sunday, June 7, 2026
Home बिहारफुटबॉल बिहार SGFI अंडर-14 बालक Football में सहरसा व पूर्णिया की शानदार जीत

बिहार SGFI अंडर-14 बालक Football में सहरसा व पूर्णिया की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 25 सितंबर। खेल विभाग बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बैनर तले जिला प्रशासन भागलपुर की मेजबानी में स्थानीय सैंडिस कपांउंड में आयोजित बिहार अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में सहरसा और पूर्णिया की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। सहरसा ने मुजफ्फरपुर को 7-0 जबकि पूर्णिया ने पूर्वी चंपारण को 7-0 से हराया।

पहले मैच में मुंगेर ने समस्तीपुर को 1-0 से हराया। मुंगेर की ओर से पुरुषोत्तम कुमार ने किया।

दूसरे मैच में सहरसा की टीम ने मुजफ्फरपुर को 7-0 से हराया। सहरसा की ओर कार्तिक राज, सुमित कुमार और शिवानंद मरांडी ने दो-दो गोल किया। एक गोल सतीश कुमार ने किया।

तीसरे मैच मधुबनी ने रोहतास को 1-0 से हराया। मधुबनी की ओर से किशन कुमार ने किया।

चौथे मैच में भोजपुर ने औरंगाबाद को 2-0 से हराया। भोजपुर की ओर आर्यन कुमार ने दो गोल दागे।

पांचवें मैच में सुपौल ने मधेपुरा को 1-0 से हराया। मधेपुरा की ओर से प्रिंस कुमार ने किया।

छठे मैच में जहानाबाद ने रोहतास को 2-0 से हराया। जहानाबाद की ओर मोनू कुमार और राजेश कुमार ने 1-1 गोल किया।

सातवें मैच में मुकाबला बराबरी का रहा। बांका बनाम मुंगेर मैच 0-0 की बराबरी पर रहा।

आठवें मैच में पूर्णिया ने पूर्वी चंपारण को 7-0 से हराया। पूर्णिया की ओर से अविनाश मरांडी और इतवारी टुट्टू ने 2-2,वीरेंद्र कुमार, युवराज जायसवाल और राकेश कुमार ने 1-1 गोल दागे।

समस्तीपुर बनाम पूर्वी चंपारण का मुकाबला 1-1 पर बराबरी पर रहा। समस्तीपुर की ओर से नीतीश राय और पूर्वी चंपारण की ओर से राजकुमार ने गोल किया।

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका विजय कुमार, अनमोल कुमार, सद्दाम आलम, गोपाल कुमार ,महताब आलम, श्याम किशोर, नीतीश कुमार, अनूप कुमार ,तरुण कुमार इत्यादि के द्वारा निभाया गया। मैच के सफल संचालन मे फारूक आजम,असर आलम,फैसल खान, नसर आलम, नीरज राय ,म ए परवेज,रविकांत रंजन ,देवी शंकर, सतीश चंद्र,आमिर खान इत्यादि ने सहयोग प्रदान किया।यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार के द्वारा दी गई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.