Friday, June 5, 2026
Home बिहारअन्य सीएम नीतीश कुमार ने Golden Girl तैराक माही श्वेत राज को किया सम्मानित, मिलेगी सब इंस्पेक्टर की नौकरी

सीएम नीतीश कुमार ने Golden Girl तैराक माही श्वेत राज को किया सम्मानित, मिलेगी सब इंस्पेक्टर की नौकरी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतनेवाली सुश्री माही श्वेत राज को 2 लाख रूपये का चेक तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सुश्री माही श्वेत राज को मेडल पहनाकर भी उन्हें सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि सुश्री माही श्वेत राज देश की सबसे तेज तैराक हैं।

मुख्यमंत्री ने सुश्री माही श्वेत राज के प्रशिक्षक प्रतीम मजूमदार को भी 2 लाख रुपए का चेक तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत सुश्री माही श्वेत राज को बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने सुश्री माही श्वेत राज को कर्नाटक राज्य के मंगलुरू में आयोजित 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आपने यह उपलब्धि हासिल कर बिहार का नाम रौशन किया है। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक डॉ० रवीन्द्रन शंकरण तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.