Monday, May 25, 2026
Home बिहार Hockey Bihar Sub Junior Boys State Championship का विजेता बना मुजफ्फरपुर

Hockey Bihar Sub Junior Boys State Championship का विजेता बना मुजफ्फरपुर

by Khel Dhaba
0 comment

मैरवा, 9 सितबंर। हॉकी बिहार के तत्वावधान में हॉकी सीवान की मेजबानी में जिला के मैरवा प्रखंड स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मैरवा एवं हरिराम उच्च विद्यालय मैरवा खेल मैदान में सोमवार यानी 9 सितंबर को संपन्न 14 वीं हॉकी बिहार सब जूनियर बालक राज्य चैंपियनशिप का खिताब मुजफ्फरपुर ने जीत लिया। फाइनल में मुजफ्फरपुर ने सहरसा को 6-0 से हराया। मुजफ्फरपुर की ओर से अमरेन्द्र कुमार सिंह ने 5वें, 20वें, 35वें और 38वें मिनट में, छोटू कुमार के द्वारा 21वें मिनट में और सोनू कुमार द्वारा 54वें मिनट में गोल किया गया।

हॉकी सिवान के सचिव संजय पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र में बालक एवं बालिकाओं को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगा। विजेता टीम मुजफ्फरपुर को आईएमए सीवान के सचिव डॉक्टर शरद चौधरी ने ट्रॉफी प्रदान किया। वहीं उपविजेता टीम सहरसा को हॉकी सीवान के अध्यक्ष मोहम्मद फरीद तथा उपाध्यक्ष धर्मनाथ यादव ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान किया।

मैन ऑफ़ द मैच और टूर्नामेंट मुजफ्फरपुर के अमरेन्द्र कुमार सिंह को दिया गया। इस अवसर पर हरिराम उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश पाठक, शारीरिक शिक्षक संजय प्रजापति, एन सी सी ऑफिसर प्रभात कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, गंगा प्रसाद ,आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मैरवा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद रफीक अंसारी, हॉकी सीवान की कोषाध्यक्ष सलमा खातून, कार्यकारिणी सदस्य विवेक कुमार सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights