Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट T-10 Trophy पर इंडियन क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर का कब्जा

T-10 Trophy पर इंडियन क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर का कब्जा

by Khel Dhaba
0 comment
सुरेन्द्र नारायण सिंह

मुजफ्फरपुर, 9 सितंबर। इंडियन क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर की टीम ने क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान मुजफ्फरपुर की टीम को 7 विकेट से हराकर टी-10 ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया है।

तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के मैदान पर महेश्वर फाउंडेशन द्वारा आयोजित सोमवार को टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 75 रन बनाया। रोहित कुमार ने 15 रन, देव कुमार ने 12 रन बनाया।

इंडियन क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर के गेंदवाज रोहित सिंह ने 2 ओवर में 13 रन देकर 3 वहुमूल्य विकेट प्राप्त किया।

जबाब में इंडियन क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर ने 7.2 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर जीत के लिए 76 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया अमान ने नाबाद 25 रन और अयान ने नावाद 21 रन बनाया। क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान के गेंदवाज अकरम ने 3 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार इंडियन क्रिकेट एकेडमी के गेंदवाज रोहित सिंह को प्रदान किया गया।
मैच के अंपायर रवि कुमार व सन्नी वर्मा, स्कोरर अंकित कुमार थे।

मुख्य अतिथि तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के प्रधानाचार्य शक्तिवान सिंह, महेश्वर फाउंडेशन के डायरेक्टर आशीष सिंह, प्रोफेसर रंजन कुमार, राइर्जिंग स्टार एकेडमी के डायरेक्टर हर्ष वर्द्धन, इंडियन क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर अभिषेक कुमार, यूनिटी फाउंडेशन के संरक्षक व समाज सेवी शिवम् कुमार के हाथों संयुक्त रूप से विजेता टीम इंडियन क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर व उप विजेता टीम क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान मुजफ्फरपुर को ट्रॉफी प्रदान किया गया।

आयोजक महेश्वर फाउंडेशन के डायरेक्टर सह वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी आशीष सिंह ने बताया कि इस एक दिवसीय टी -10 क्रिकेट प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के तीन टीम भाग लिया थाl लीग मैच में एक -एक मैच तीनों टीमों को खेलने का मौका मिला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.