Saturday, June 13, 2026
Home बिहारअन्य सिपाही भगत मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल Kho-Kho टूर्नामेंट 24 अगस्त से

सिपाही भगत मेमोरियल अंडर-15 इंटर स्कूल Kho-Kho टूर्नामेंट 24 अगस्त से

by Khel Dhaba
0 comment
Patna District Tarang Sports Kho-Kho

पटना, 1 अगस्त। ओपन माइंड ए बिरला स्कूल में सिपाही भगत स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 24 अगस्त से दो दिवसीय सिपाही भगत मेमोरियल अंडर-15 बालिका व बालक इंटर स्कूल खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर अमन कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल सीबीएसई और आईसीएसई से संबंद्धता प्राप्त पटना के स्कूलों को इंट्री दी जायेगी। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख होगी।

स्कूल के प्राचार्य पलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि मैचों का आयोजन दो कोर्ट पर होगा। मैचों का संचालन पैनल रेफरी करेंगे।

उन्होंने कहा कि विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, राइजिंग स्टार ऑफ द टूर्नामेंट, अटैकर ऑफ द टूर्नामेंट और डिफेंडर आौफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी दिये जायेंगे। एक अवार्ड फेयर प्ले टीम का भी होगा। 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.