Monday, February 2, 2026
Home बिहारकबड्डी 11th National Beach Kabaddi : बिहार टीम के पहले चरण का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

11th National Beach Kabaddi : बिहार टीम के पहले चरण का सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ, 29 जुलाई। बोधगया में 9 से 11 अगस्त 2024 तक आयोजित होने वाली 11वीं राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष बीच कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन के लिए पहले चरण का सेलेक्शन ट्रायल रविवार यानी 28 जुलाई को स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल, पावर ग्रिड, में संपन्न हुआ। इस ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि अगले चरण का सेलेक्शन ट्रायल आगामी 5 अगस्त को बोधगया में आयोजित किया जायेगा। इसके बाद फाइनल टीम की घोषणा की जायेगी।

ट्रायल का उद्घाटन चेयरमैन कुमार विजय सिंह, बी के पाठक (प्राचार्य, डी ए भी पब्लिक स्कूल), संयोजक राणा रणजीत सिंह, भावेश कुमार (N.I.S कोच), राकेश राज (शारीरिक शिक्षक), यशपाल सिंह (सचिव, नालंदा कबड्डी), विवेक कुमार (राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सहायक मुख्य प्रबंधक, एसबीआई), दीपक कुमार (संयुक्त सचिव, नालंदा कबड्डी), डॉ लक्ष्मी ऋद्धिका (फिजियोथैरेपी), डॉ प्रियंक दीपक और कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुमार विजय सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का।

ट्रायल के संयोजक राणा रणजीत सिंह ने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल में इतने खिलाड़ियों का पहुंचना यह दर्शाता है कि बीच कबड्डी भी बिहार में काफी पोपुलर है। उन्होंने बिहार राज्य कबड्डी संघ को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह मौका नालंदा कबड्डी संघ को मिला, यह नालंदावासियों के लिए गर्व की बात है।

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए डॉ लक्ष्मी ऋद्धिका और डॉ प्रियंक दीपक ने उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की। सचिव नालंदा कबड्डी यशपाल सिंह ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights