Saturday, June 20, 2026
Home बिहारकबड्डी 11वीं राष्ट्रीय Beach Kabaddi प्रतियोगिता 9 अगस्त से बोधगया में, तैयारी जोरों पर

11वीं राष्ट्रीय Beach Kabaddi प्रतियोगिता 9 अगस्त से बोधगया में, तैयारी जोरों पर

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 12 जुलाई। अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बिहार राज्य कबड्डी संघ की मेजबानी में आगामी 9 से 11 अगस्त तक 11वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का आयोजन बोध गया में होने जा रही है।

यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्वा सुकांत ने बताया कि यह प्रतियोगिता बोधगया में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है। इसके पहले वर्ष 2007 में राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन यहां हो चुका है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में 28-28 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों के अलावा अर्जुन अवार्डी व द्रोणाचार्य अवार्डी बोधगया पधारेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेवारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह को सौंपी गई है।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि गया जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह की देखरेख में स्थानीय स्तर पर आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। खिलाड़ियों के रहने व खाने की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। मैच का आयोजन फल्गू नदी के तट पर किया जायेगा।

गया जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों व अतिथियों का गया रेलवे स्टेशन और गया एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत होगा और उन्हें गया, बोधगया और राजगृह दर्शन करा कर विकसित बिहार से रू-ब-रू कराया जायेगा। साथ ही भोजन में बिहारी व्यंजनों का भी स्वाद चखाया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.