Monday, June 8, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट कोहली-रोहित के बाद जडेजा ने भी लिया T20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास

कोहली-रोहित के बाद जडेजा ने भी लिया T20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास

by Khel Dhaba
0 comment

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारुप से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। भारत ने शनिवार को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

जडेजा ने लिखा, “पूरे दिल से आभार जताते हुए मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को अलविदा कहता हूं। गर्व से सरपट दौड़ने वाले एक दृढ़ घोड़े की तरह मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपना सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का एक शिखर। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद।”

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप 2024 में रवींद्र जडेजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वह गेंद और बल्ले से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने कुल आठ मैच खेले और सिर्फ 35 रन बनाए। वहीं, उन्हें मात्र एक विकेट मिला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.