Wednesday, June 10, 2026
Home Slider Bihar Women’s Kabaddi League में पटना व सीतामढ़ी का विजय अभियान जारी

Bihar Women’s Kabaddi League में पटना व सीतामढ़ी का विजय अभियान जारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 11 जून। पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही बिहार वीमेंस कबड्डी लीग में पटना पेलिकंस और सीतामढ़ी सेंटीनल्स ने दूसरी जीत दर्ज की। नालंदा निंजास और सारण स्ट्राइकर्स ने भी दो-दो मुकाबले जीत कर आगे निकलने की होड़ में खुद को बनाये रखा।

दूसरे दिन मंगलवार को पहले मैच में सीतामढ़ी सेंटीनल्स 28-22 से नालंदा निंजास को हराकर विजयी रहा। 11 रेड पॉइंट्स लेकर नालंदा निंजास की
नैंसी प्रिया बेस्ट रेडर और इसी टीम की देवंती कुमारी 5 टैकल पॉइंट्स के साथ बेस्ट डिफेंडर घोषित हुई।

दूसरे मैच में सारण स्ट्राइकर्स ने मगध वारियर्स को 39-15 से हराया। सारण स्ट्राइकर्स की सिम्मी कुमारी 4 रेड पॉइंट्स के साथ बेस्ट रेडर और आरती कुमारी 8 टैकल पॉइंट्स लेकर बेस्ट डिफेंडर बनी।
सुबह के सत्र के आखिरी मैच में पटना पेलिकंस 24-23 से सीवान टाइटेंस को हराकर जीत हासिल किया। 4 रेड पॉइंट्स के साथ पटना पेलिकंस की गुनगुन चौहान बेस्ट रेडर और इसी टीम की पूजा कुमारी 9 टैकल पॉइंट्स लेकर बेस्ट डिफेंडर घोषित हुई।

इससे पहले सोमवार की रात खेले गए मुकाबले में सीतामढ़ी सेंटीनल्स ने मगध वारियर्स को 22-19 से हराया। 6 रेड पॉइंट्स के साथ सीतामढ़ी सेंटीनल्स की रूमी कुमारी बेस्ट रेडर रही तथा 7 टैकल पॉइंट्स के इसी टीम की अंजलि कुमारी बेस्ट डिफेंडर बनी।
दूसरे मुकाबले में सारण स्ट्राइकर्स 23-18 से पटना पेलिकंस को हराकर विजया रहा। 3 रेड पॉइंट्स के साथ सारण स्ट्राइकर्स की आरती कुमारी बेस्ट रेडर तथा 7 टैकल पॉइंट्स ले कर प्रतिभा कुमारी बेस्ट डिफेंडर घोषित हुई।
सीवान टाइटेंस और नालंदा निंजास
के बीच हुए तीसरे मुकाबले में नालंदा निंजास 32-21 से विजयी रहा। 10 रेड पॉइंट्स के साथ
नालंदा निंजास की नैंसी प्रिया बेस्ट रेडर तथा 4 टैकल पॉइंट्स के साथ सीवान टाइटेंस की कोमल बेस्ट डिफेंडर रही।

हर मैच के बेस्ट रेडर और बेस्ट डिफेंडर को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जा रहा है

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.