Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय अंडर-16 इनामी Cricket Tournament 15 जून से

स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय अंडर-16 इनामी Cricket Tournament 15 जून से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 जून। अंशुल क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में अंशुल होम्स द्वारा प्रायोजित चौथी स्वतंत्रता सेनानी राजेश्वर राय अंडर-16 इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट आगामी 15 जून से आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन समिति के के आकाश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 हजार नकद और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10 हजार नकद पुरस्कार दिये जायेंगे।

इस टूर्नामेंट में 24 स्कूली/एकेडमी व संस्थान की टीमों को प्रविष्टि दी जायेगी। मैच 25-25 ओवरों का खेला जायेगा और नॉकआउट आधार पर होगा। प्रतिदिन दो-दो मैच खेले जायेंगे।
उन्होंने बताया कि मैच पैनल अंपायर करेंगे। आयोजन समिति की ओर जलपान और शीतल पेय की व्यवस्था होगी।

साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर समेत कई पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही उदीयमान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। मैच में खेलने हेतू उम्र सत्यापन हेतू जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड प्रत्येक मैच के दौरान खिलाड़ी को साथ लाना होगा। विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7903420580/7070199483 (आकाश सिंह) से संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.