Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sumitra Dayal One day Final Women’s Cricket Tournament 7 मई को

Sumitra Dayal One day Final Women’s Cricket Tournament 7 मई को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 6 मई। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) के तत्वाववधान में आगामी 7 मई को एकेडमी के ग्राउंड पर आयोजित होने वाले सुमित्रा दयाल मेमोरियल वनडे फाइनल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी एकेडमी के निदेशक सह भारतीय युवा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अमिकर दयाल ने दी। मुकाबला सीएबी इलेवन और नायाब स्पोट्र्स इलेवन के बीच खेला जायेगा। टीमों का गठन कर लिया गया है। मैच दोपहर 1 बजे से होगा।

उन्होंने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिटिश हाई कमीशन के डिप्टी हाई कमिश्वर डॉ एंड्रू ‌फ्लेमिंग (प्रभारी, पूर्व व उत्तरपूर्व भारत) होंगे। इस मौके पर पटना नगर निगम के कमिश्नर अनिमेष पराशर विशेष अतिथि होंगे।

भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार हैं-
नायाब स्पोट्र्स इलेवन : प्रगति सिंह (कप्तान), पूजा कुमारी (उपकप्तान), खुशबू कुमारी, रुपा कुमारी, आकांक्षा गुप्ता, सलोनी, एंड्री रानी, सिमरन, श्रुति गुप्ता, सोनी कुमारी, दिव्या भारती, साक्षी सिंह, अर्पणा कुमारी, महिमा। सुरक्षित-श्रेया रमेश, मैनेजर-रिमझिम।

सीएबी इलेवन : कोमल कुमारी, डॉली कुमारी, शोभना साकेत, सुहानी, स्वर्णिमा चक्रवर्ती, चैताली संजीत, दीपा, शिल्पी कुमारी, सौम्या अखौरी, रिषिका किंजल,मुस्कान वर्मा, जूली कुमारी, अंकिता यादव,रिद्धि कुमारी, माही अनया, मैनेजर-मुकेश कुमार।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.