Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Randhir Verma Under-19 Cricket Tournament : मुजफ्फरपुर ने सहरसा को हराया

Randhir Verma Under-19 Cricket Tournament : मुजफ्फरपुर ने सहरसा को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 6 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट सेंट्रल जोन में 6 अप्रैल यानी शनिवार को खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर ने सहरसा को 8 विकेट से पराजित किया।

 

सहरसा की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 50 ओवर में सहरसा ने 213 रन बनाए। सहरसा टीम की ओर से प्रणब चौहान ने 65 गेंद में 56 रन और प्रिंस ने 38 गेंद में 37 रन बनाए और मुजफ्फरपुर की ओर से आदित्य कुमार ने 2 विकेट लिये।

जवाब में मुजफ्फरपुर की टीम बलेबाजी करने के लिए उतरी महज 28 ओवर में 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मुजफ्फरपुर की ओर से ऋषभ राज ने 85 रन और आदित्य सिन्हा ने 79 रन बनाए। वहीं सहरसा की ओर से सर्वाधिक विकेट कुणाल ने 2 विकेट प्राप्त किया।

इसी के साथ मुजफ्फरपुर की टीम ने सहरसा टीम को 8 विकेट से पराजित किया। मुजफ्फरपुर के ऋषभ राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रदान किया।

 

इस मैच के मुख्य अंपायर वेद प्रकाश और अमित थे ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक भानू ने बताया कि कल का मुकाबला सहरसा और खगड़िया के बीच खेला जाएगा।

संक्षिप्त स्कोर
सहरसा : 50 ओवर में सात विकेट पर 213 रन, प्रणव चौहान 56, रौशन कुमार 27,साहिल राज 16,प्रिंस कुमार 37, परवेश कुमार 19, उज्ज्वल कुमार 28,आदित्य कुमार राज सिंह 13, अतिरिक्त 14, आदित्य कुमार 2/51, आर्यन 1/38, शुभम 2/32

मुजफ्फरपुर : 28.1 ओवर में दो विकेट पर 216 रिषभ राज 85, आदित्य सिन्हा 79, कुशदेव प्रसाद सिंह नाबाद 18, अतिरिक्त 29,कुणाल कुमार 2/50

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights