बेगूसराय, 4 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के बैनर तले बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति द्वारा बरौनी फर्टिलाइजर मैदान पर आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेंट्रल जोन में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में समस्तीपुर ने मुजफ्फरपुर को 2 विकेट से हराया।
मुजफ्फरपुर के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 176 रन बनाये। मुजफ्फरपुर की ओर से अभिषेक शर्मा ने 52 रन, ऋषभ राज ने 44 रन, कुशदेव प्रसाद सिंह ने 43 रन बनाए।
समस्तीपुर की ओर से रितिक ने 3, मनीष ने 2 और वैभव सूर्यवंशी 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को 42.5 ओवर में 8 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। समस्तीपुर की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 47 रन बनाए। मो आलम ने 37 रन बनाए। मुजफ्फरपुर की ओर से गुड्डू ने 3 विकेट और शुभम ने 3 विकेट प्राप्त किया।
इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर वेद प्रकाश और अमित कुमार थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार थे ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। इस मैच का उद्घाटन खेल प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू शंकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी सनोज मैगिल ने संयुक्त रूप से समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर निराला कुमार, दानिश आलम, संयोजक प्रतीक भानु मौजूद थे। आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक भानू ने बताया कि सेंट्रल जोन में कल का मुकाबला खगड़िया और मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर
मुजफ्फरपुर : 41.4 ओवर में 176 रन पर ऑल आउट, रिषभ राज 44,अभिषेक शर्मा 52,कुसदेव प्रसाद सिंह 43, अतिरिक्त 20,रितिक 3/35, मनीष कुमार 2/51, अभिनव 1/20, वैभव सूर्यवंशी 2/22, सुमन कुमार 1/19, मो. आलम 1/9
समस्तीपुर : 42.5 ओवर में 8 विकेट पर 180, मो आलम 37, वैभव सूर्यवंशी 47,रितिक कुमार 20,मो फर्ज अनवर 25, अभिनव कुमार नाबाद 10, अतिरिक्त 12, शुभम 3/18, गुड्डू कुमार 3/21,आर्यन 1/40, वासुदेव प्रसाद सिंह 1/54