झाझा, 2 अप्रैल। रेलवे चाँदवारी मैदान झाझा, जमुई में खेले जा रहे रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका जोन के चौथे मैच में बांका ने लखीसराय को 128 रन से हराया।
बाँका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.1 ओवर में सभी विकेट खो कर 274 रन बनाये। शिवम ने 83 रन, विनीत ने 35 रन, विक्रांत ने 34 रनों के योगदान दिया।

लखीसराय की ओर से आर्यन और अंकित राज ने 3-3 विकेट चटकाए।
274 रनों का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम ने 39.4 ओवर में सिर्फ 146 रन ही बना पाई। बाबुल आर्य ने 65 और मंजीत ने 18 रनों का योगदान दिया। बाँका के विक्रांत 4 और आदित्य ने 3 विकेट चटकाये। इस प्रकार बाँका ने मैच 128 रनों से मैच जीत लिया।

बाँका के विक्रांत को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार कल्पना एडवांस अमेजिंग डाइग्नोस्टिक सेंटर पटना के प्रोपराइटर पवन सिंह द्वारा दिया गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अख्तर खान, संयुक्त सचिव डॉ राकेश सिंह, गौरीशंकर पाल, मो जावेद, राहुल सिंह आदि उपस्थित थे। मैच में अंपायर की भूमिका राजेश कुमार और सुनील कुमार सिंह ने निभाई। टूर्नामेंट का अगला मैच 4 अप्रैल को खेला जायेगा।
संक्षिप्त स्कोर
बांका : 47.1 ओवर में 274 रन पर ऑल आउट विनीत 35, शिवम कुमार 83,राजकपुर कुमार 19, विक्रांत कुमार 34,अविनाश 26, जितेंद्र पासवान 27, राज कुमार 19, अतिरिक्त 16, रियान वर्मा 3/53,धीरज राज 2/65, बब्लू कुमार 1/22, हर्ष पटेल 1/36, अंकित राज 3/24
लखीसराय : 39.4 ओवर में 146 रन पर ऑल आउट बाबुल आर्या 65, मंजीत कुमार 18, रियान वर्मा 18, अतिरिक्त 14, विक्रांत कुमार 4/27, आदित्य कुमार 3/23, सचिन राय 2/34