Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट Randhir Verma Under-19 Cricket में बेगूसराय जीता, चमके युवराज, शिवम और पृथ्वी

Randhir Verma Under-19 Cricket में बेगूसराय जीता, चमके युवराज, शिवम और पृथ्वी

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 2 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित सेंट्रल जोन में रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट में बेगूसराय ने वैभव सूर्यवंशी की टीम समस्तीपुर को 41 रन से पराजित किया।

स्थानीय बरौनी फर्टिलाइजर मैदान पर खेले गए मैच में बेगूसराय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 50 ओवर के मैच में बेगूसराय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 308 रन बनाए। बेगूसराय की ओर से युवराज  ने 70 गेंदों में 91 रन शिवम् राज 110 बॉल में 89 रन और पृथ्वी राज ने 62 गेंदों में 61 रन की पारी खेली।

समस्तीपुर की ओर से सुमन ने 2 विकेट और राहुल ने 1 विकेट प्राप्त किये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए समस्तीपुर की टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में  9 विकेट खो कर 267 रन ही बना पाई और बेगुसराय ने यह मैच 41 रनों  से जित लिया। समस्तीपुर की ओर से अभय कुमार ने 59 रन, अबुतालिब ने 49 और अभिनव ने 31 रन की पारी खेली।

बेगूसराय की ओर से सुधांशु ने 3, पृथ्वी राज ने 2 विकेट प्राप्त किये। इस तरह से बेगूसराय ने समस्तीपुर को 41 रनो  से पराजित किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय के पृथ्वी राज और युवराज को संयुक्त रूप से बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह ने प्रदान किया।

अंपायर के रूप में वेद प्रकाश और अमित कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे।

इस अवसर पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया इस अवसर पर ललन कुमार, मुरारी कुमार, सोभित पासवान, दानिश आलम, निराला कुमार, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

संक्षिप्त स्कोर
बेगूसराय : 50 ओवर में 4 विकेट पर 308 रन, शिवम राज 89, पृथ्वी राज 61, युवराज कुमार 91,अभिराज दत्त नाबाद 36, विशाल कुमार नाबाद 17, अतिरिक्त 12, राहुल 1/51, सुमन कुमार 2/37, अभिनव कुमार 1/52

समस्तीपुर : 50 ओवर में नौ विकेट पर 267 रन, वैभव सूर्यवंशी 12, अभय कुमार 59,दर्शन मिश्रा 14, रितिक कुमार 14, रिषभ झा 29,मोहम्मद अबू तालिव 49, आदित्य कुमार 28,अभिनव कुमार 31, सुमन कुमार नाबाद 10,अतिरिक्त 17, सुधांशु कुमार 3/62, हर्ष कुमार 1/44, राम कुमार 1/35, पृथ्वी राज 2/47, अभिराज दत्त 1/35

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.