Saturday, June 6, 2026
Home Slider IPL 2024 : टी20 क्रिकेट में विराट कोहली ने बनाया यह रिकॉर्ड, जानें क्या

IPL 2024 : टी20 क्रिकेट में विराट कोहली ने बनाया यह रिकॉर्ड, जानें क्या

by Khel Dhaba
0 comment

आईपीएल 2024 के अपने दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलने वाले विराट कोहली ने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2 कैच पकड़ने के साथ ही सुरेश रैना का बहुत बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

 

 

कोहली आईपीएल 2024 के इस छठे मुकाबले में पंजाब किंग्स के ओपनर शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो का कैच लेने के साथ ही T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले भारतीय फील्डर बन गए हैं। कोहली ने सुरेश रैना को पछाड़ते हुए यह कीर्तिमान स्थापित किया।

सुरेश रैना छूटे पीछे

विराट कोहली के नाम अब T20 क्रिकेट में 174 कैच हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के नाम था जिन्होंने 172 कैच T20 में झटके थे। रोहित शर्मा भारत के लिए T20 में तीसरे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर हैं। रोहित ने 167 कैच पकड़े हैं। मनीष पांडे चौथे जबकि सूर्यकुमार यादव 5वें पायदान पर मौजूद हैं.

कायरन पोलार्ड पहले पायदान पर

T20 क्रिकेट में ओवरऑल सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड कायरन पोलार्ड के नाम है। पोलार्ड ने 362 कैच लपके हैं। वह दुनिया के इकलौते फील्डर है जिसने T20 में 300 ही नहीं बल्कि 350 से ज्यादा कैच पकड़े हैं।

इस मामलें में दूसरे नंबर पर डेविड मिलर (290) और तीसरे नंबर पर ड्वेन ब्रावो (271 कैच) हैं। शोएब मलिक 225 कैच के साथ चौथे स्थान पर हैं। 5वें नंबर एलेक्स हेल्स (221) हैं। ग्लेन मैक्सवेल 207 कैच के साथ छठे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, आंद्रे रसेल 7वें पायदान पर है। रसेल के नाम 203 कैच हैं। 8वें नंबर पर जेम्स विंस हैं जिन्होंने 200 कैच पकड़े हैं। यानी T20 क्रिकेट में अब तक सिर्फ 8 ही खिलाड़ी 200 से ज्यादा कैच लपक पाए हैं।

T20 क्रिकेट में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले भारतीय

174 – विराट कोहली
172 – सुरेश रैना
167 – रोहित शर्मा
146 – मनीष पांडे
136 – सूर्यकुमार यादव
133- शिखर धवन
126- रवींद्र जडेजा
121- हार्दिक पांड्या
101- अजिंक्य रहाणे
96- दीपक हुड्डा

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.