Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट East Champaran District Cricket League में शाहिद का पंजा

East Champaran District Cricket League में शाहिद का पंजा

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 25 फरवरी। ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रही पूर्वी चंपारण जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग के एकतरफा मुकाबले में द इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराज ने रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी को 8 विकेट से पराजित किया।

स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी की टीम ने आदर्श के 18 रन, जितेंद्र के 14 रन की बदौलत 22 ओवर में सिर्फ 80 पर ऑल आउट हो गई। द इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराज की ओर से शाहिद ने 5 और रौनक ने 3 विकेट लिया।

इसे भी पढ़ें : IND vs ENG, चौथा टेस्ट दिन 3: भारत को सीरीज जीतने के लिए 152 रन और चाहिए

जवाब में खेलने उतरी द इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराज की टीम ने बंटी के नाबाद 34 रन और रौनक के 20 रन की पारी की बदौलत 14 ओवर में दो विकेट पर 81 रन बना कर मैच 8 विकेट से जीत लिया।

रॉयल क्रिकेट क्लब मेहसी के गेंदबाज निखिल ने 2 विकेट विकेट लिया। मैच में अम्पायर की भूमिका इब्राहिम लोधी व रितिक कुमार ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में हर्षित रहे।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार द इंडियन क्रिकेट एकेडमी अरेराजके खिलाड़ी शाहिद को जी के स्पोर्ट्स के सौजन्य से वरिष्ठ खिलाड़ी सह इसीडीसीए चयन समिति सदस्य रामप्रकाश सिन्हा ने दिया।

इसे भी पढ़ें : मार्च महीने में बिहार में Kabaddi की दो नेशनल प्रतियोगिता, जानें इसका वेन्यू और डेट्स

इसीडीसीए सचिव रवि राज के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला राज स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब से होगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.