Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bhagalpur District Cricket League में गोलाघाट क्रिकेट क्लब विजयी

Bhagalpur District Cricket League में गोलाघाट क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर, 31 जनवरी। स्थानीय सैंडिस कंपाउंड में चल रही भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में गोलाघाट क्रिकेट क्लब ने आशादीप क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर आशादीप क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आशादीप क्रिकेट क्लब ने 22.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 81 रन बनाए।

गोलाघाट क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में रोशन पटेल ने 3 विकेट लिया। आशुतोष और अभिषेक ने क्रमशः 2-2 दो विकेट लिया।

दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी में गोलाघाट क्रिकेट क्लब ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 82 रन जुटा लिए।

गोलाघाट क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी में कैफ ने सर्वाधिक 17 एवं विशाल ने 15 रनों का योगदान दिया।

आशादीप क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में शैलेंद्र ने 2 एवं विराज और सतुंजय ने क्रमशः 1-1 विकेट लिया।

इस प्रकार गोलाघाट क्रिकेट क्लब ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।

आज के मैच के अंपायर शिव नारायण सिंह और शुभम कुमार थे। स्कोरर दीपेश कुमार थे।

01/02/24 का मैच बमकाली क्रिकेट क्लब बनाम बहादुरपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। यह मैच 9:30 बजे से खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.