Sunday, March 1, 2026
Home बिहारफुटबॉल राजकुमार महासेठ मेमोरियल Patna District Senior Division Football League में राज मिल्क विजयी

राजकुमार महासेठ मेमोरियल Patna District Senior Division Football League में राज मिल्क विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 दिसंबर। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राजकुमार महासेठ पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में राज मिल्क एफसी ने शानदार जीत हासिल की। राज मिल्क एफसी ने दानापुर यूनाइटेड को 5-0 से हराया।

वीएन शर्मा इंस्टीच्यूट खेल मैदान, खगौल (दानापुर स्टेशन) पर चल रही खेली जा रही इस लीग के दूसरे मैच में राज मिल्क के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शुरुआती गेम में जोरदार मुकाबला पर 30 मिनट के बाद राज मिल्क के खिलाड़ी हावी हो गए। खेल के पहले हाफ में सन्नी टुडू द्वारा खेल के 38वें और 43वें मिनट में किये गए गोल की मदद से राज मिल्क एफसी 2-0 से आगे रहा।

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही एक बार फिर राज मिल्क एफसी के खिलाड़ियों ने आक्रमण शुरू कर दिया। खेल के 56वें मिनट में दिलशेर आलम ने गोल किया।

खेल के 71वें और 75वें मिनट में दिलीराम सन्यासी ने गोल कर राज मिल्क एफसी को 5-0 की शानदार जीत दिला दी।
दानापुर यूनाइटेड के खिलाड़ी गोल दागने में असफल जरूर रहे पर रफ खेल के लिए उनके दो खिलाड़ियों तिरंगा यादव और अभिषेक कुमार सिंह को पीला कार्ड दिखाया गया।

राज मिल्क के दिलीराम सन्यासी को नेता भाई सनोज यादव (दानपुर) ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
पहले मैच में शकुंतला देवी एफ सी के नहीं आने से रेनबो एफ सी को वाक ओवर मिला।

इस मैच के रेफरी सामंत कुमार, हरेंद्र यादव, सुनील कुमार और विनोद प्रसाद थे।
20 दिसंबर के मैच
 केके सिंह इलेवन बनाम शुक्ला फुटबॉल एकेडमी
इनर्जी योगा एफसी बनाम सिटी एथलेटिक क्लब

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights