Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारअन्य एजी ऑफिस पटना के मनोज कुमार ने State Roller Skating Championship में जीता गोल्ड

एजी ऑफिस पटना के मनोज कुमार ने State Roller Skating Championship में जीता गोल्ड

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 दिसंबर। 49 वर्ष के उम्र में मनोज कुमार गोल्डमेडलिस्ट बन कर बिहार स्टेट रोलर स्केट चैम्पियन बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। मनोज कुमार प्रधान महालेखाकर कार्यालय में वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। यह सम्मान उन्हें द्वितीय बिहार स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता-2023 का विजेता बनने पर पटना में दिया गया। सम्मान समारोह का आयोजन बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय व ख्याति प्राप्त राज ऋषि आचार्य सुदर्शन जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में 2 दिसम्बर 2023 को हुआ। गोल्डमेडलिस्ट मनोज कुमार ने इसका श्रेय अपने परिवार को दिया।

इस सफलता के लिए विभिन्न खेल संघ, कार्यालय सहकर्मी, और खेल प्रेमियों से  लगातार बधाई मिल रही है। बिहार स्टेट रोलर स्केटिंग संघ के अध्यक्ष अमर कुमार भारती ने उन्हें विशेष रूप बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनोज कुमार ऑडिट जैसे जटिल कार्य के साथ सफलता का परचम लहरा कर समाज एवं कार्यालय के लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनने का कार्य किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.