Thursday, June 4, 2026
Home झारखंड अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल में Ranchi University टीम ने किया क्वालिफाई

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल में Ranchi University टीम ने किया क्वालिफाई

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 29 नवंबर। रांची विश्वविद्यालय की बालिकाओं ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पात्रता हासिल की। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में आज संबलपुर में खेले गए पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत रांची विश्वविद्यालय की टीम ने एड एडम्स विश्वविद्यालय कोलकाता को 3-0 से पराजित कर अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अपनी पात्रता हासिल की।

रांची विश्वविद्यालय की टीम पहले हाफ तक एक गोल से आगे चल रही थी। रांची विश्वविद्यालय की जीत में पहला गोल रोशनी वर्मा ने दागा। वही दूसरा गोल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अष्टम उरांव ने दागकर टीम को मजबूती प्रदान किया जबकि तीसरा एवं अंतिम गोल अलीशा तिग्गा ने दागा। रांची विश्वविद्यालय के इस जीत में प्रशिक्षक विजय वर्मा, मैनेजर धीरज महतो और सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में नारायण बिनाहां का विशेष योगदान रहा। रांची विश्वविद्यालय के इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंह, अजीत कुमार, कुलसचिव डॉ मुकुंद मेहता, छात्र कल्याण संघ का अध्यक्ष डॉ सुदेश साहू, कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश गुप्ता के अतिरिक्त खेल विभाग और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने टीम को इस सफलता पर बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.