Saturday, June 20, 2026
Home बिहारफुटबॉल SGFI school football competition में भाग लेने के लिए कैमूर की टीम रवाना

SGFI school football competition में भाग लेने के लिए कैमूर की टीम रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

अजय कुमार सिंह
भभुआ,08 नवंबर। सारण में बुधवार (08 नवंबर 2023) से शुरू राज्यस्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कैमूर की टीम आयोजन स्थल के लिए रवाना हो गई है।


टीम के प्रबंधक शौकत अली गद्दी होंगे जबकि कोच इम्तियाज अली होंगे। मोo अशरफ अली के नेतृत्व में 40 सदस्यीय टीम को उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर इस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक उदासी देवी उच्च विद्यालय,अखलासपुर में किया गया था उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इस टीम का चयन किया गया है।

इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के पूर्व सचिव राम प्रसाद सिंह,कबीर अली,जिला के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित शारिरिक शिक्षक विनय कुमार सिंह, दिलीप कुमार पटेल, डॉ तुलसी प्रसाद सिंह,एकता कुमारी,उदय शंकर राय,रवि सिंह,अखिलेश कुमार सिंह, राजवंश दूबे, उदय पांडेय, सिंह,रंजीत कुमार,  योगेंद्र कुमार सिंह, कौशल सिंह,समाज सेवी व खेल प्रेमी बिरजू पटेल मौजूद थे सभी प्रतिभागियों  को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ही जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। यह प्रतियोगिता 10 नवंबर तक चलेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.