Tuesday, August 5, 2025
Home राष्ट्रीयफुटबॉल फुटबॉल : world cup qualifier के लिए 28 सदस्यीय भारतीय टीम के संभावित प्लेयरों की हुई घोषणा

फुटबॉल : world cup qualifier के लिए 28 सदस्यीय भारतीय टीम के संभावित प्लेयरों की हुई घोषणा

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 03 नवंबर। सुनील छेत्री, गुरप्रीत सिंह संधू और संदेश झिंगन सहित अधिकांश शीर्ष खिलाड़ियों को फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए शुक्रवार को मुख्य कोच इगोर स्टिमक द्वारा घोषित 28 सदस्यीय संभावित भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया।
खिलाड़ियों की यह सूची फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे चरण और एएफसी एशियाई कप सऊदी अरब 2027 प्रारंभिक चरण के संयुक्त क्वालिफिकेशन के शुरुआती दो मैचों के लिए है।
ब्लू टाइगर्स (भारतीय टीम) 16 नवंबर को कुवैत सिटी के जाबेर अल-अहमद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ग्रुप ए के अपने शुरुआती मैच में कुवैत का सामना करने के लिए तैयार हैं। टीम इसके बाद 21 नवंबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में कतर से भिड़ने के लिए स्वदेश लौटेंगी।

क्वालीफायर से पहले तैयारी शिविर के लिए भारतीय टीम आठ नवंबर को दुबई रवाना होगी। कुवैत और कतर के खिलाफ मैचों के लिए 28 संभावित खिलाड़ियों की सूची:

गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ।
डिफेंडर: आकाश मिश्रा, लालचुंगनुंगा, मेहताब सिंह, निखिल पुजारी, राहुल भेके, रोशन सिंह नाओरेम, संदेश झिंगन, सुभाशीष बोस।
मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, ब्रैंडन फर्नांडीस, ग्लेन पीटर मार्टिंस, लालेंगमाविया, लिस्टन कोलासो, महेश सिंह नोरेम, नंदकुमार सेकर, रोहित कुमार, सहल अब्दुल समद, सुरेश सिंह वांगजाम, उदांता सिंह कुमाम।
फॉरवर्ड: ईशान पंडिता, लालियानजुआला छांगते, मनवीर सिंह, राहुल कन्नोली प्रवीण, सुनील छेत्री, विक्रम प्रताप सिंह।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights