Thursday, June 4, 2026
Home झारखंडअन्य राज्यस्तरीय Khelo Jharkhand Wushu Competition रांची में शुरू

राज्यस्तरीय Khelo Jharkhand Wushu Competition रांची में शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 30 सितंबर। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड वुशु प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्सस्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य परियोजना परिषद के निदेशक किरण कुमारी पासी ने किया।

यह प्रतियोगिता अंडर-17, अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अयोजित है। इस प्रतियोगिता के बाद प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। फिर रांची में जनवरी में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में यह टीम राज्य का प्रतिनिधत्व करेंगे।

मौके पर शिवेंदु दुबे (कोषाध्यक्ष- झारखंड ओलिंपिक संघ), शैलेंद्र दुबे (महासचीव झारखंड वुशू संघ), अमरेंद्र द्विवेदी, रत्नेश कुमार गुप्ता, उदय कुमारसाहू, डॉ कविता सिंह, सुशील कच्छप, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्य एम मोदस्सर, समीर कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, जगजीत सिंह, शंकर पाल, उमेश कुमार दास, कलावती कुमारी एवं विद्या कुमारी, उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.