Thursday, June 4, 2026
Home बिहारफुटबॉल Moinul Haq cup Football में भोजपुर की तीसरी जीत, गया ने नालंदा को हराया

Moinul Haq cup Football में भोजपुर की तीसरी जीत, गया ने नालंदा को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

डुमरांव, 23 सितंबर। भोजपुर ने मोइनुल हक कप 71वीं बिहार राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप विजेता बनने की ओर कदम बढ़ा दिया है। उसने शनिवार को खेले गए मैच में औरंगाबाद को 2-0 से पराजित किया। एक अन्य मैच में गया ने नालंदा को 5-0 से हराया।

रीजन एक के ग्रुप ए में शनिवार को मोइनुल हक कप के लिए खेले गये पहले मैच में गया ने नालंदा को 5-0 से पराजित किया। गया की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है जबकि नालंदा ने अपने सभी चारों मैच खेल लिये। उसे तीसरी हार का सामना करना पड़ा। उसके पास केवल एक अंक है। मैच में गया के लिए मोहम्मद इंतखाब आलम (27 और 78वें मिनट) ने दो गोल दागे। इसके अलावा एक-एक गोल सूरज टोप्पो (5वें मिनट), शाबान मोअज्जम (21वें मिनट) और मोहम्मद अक्ष्तर रजा (31वें) ने किया। रेफरी मिथिलेश कुमार ने नालंदा के कृष्णा को 51वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया। साथ ही नालंदा के सन्नी कुमार को 34वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया। मोहम्मद सलाम, विशाल कुमार और अजय कुमार सहायक रेफरी थे।

दिन के दूसरे मैच में भोजपुर ने औरंगाबाद को 2-0 से हराकर तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भोजपुर ने ग्रुप विजेता बनने की ओर कदम बढ़ा दिया है। इसके लिए उसे अंतिम मैच में कम से कम मैच ड्रॉ कराना होगा। भोजपुर के पास बक्सर की तरह नौ अंक हैं। औरंगाबाद की यह चार मैचों में तीसरी हार है। उसने एक अंक के साथ अपना अभियान समाप्त किया।
मैच में भोजपुर के लिए मसीहु जमां ने दूसरे और गुड्डू कुमार ने 35वें मिनट में गोल दागा। मैच के रेफरी हरेन्द्र कुमार यादव और सहायक अजय कुमार, तरुण कुमार और विशाल कुमार थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.