Wednesday, June 17, 2026
Home झारखंड Jharkhand Subjunior Hockey टीम के सेलेक्शन ट्रायल में 266 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Jharkhand Subjunior Hockey टीम के सेलेक्शन ट्रायल में 266 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। 24सितंबर से 1अक्तूबर तक रांची में आयोजित पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की महिला और पुरुष टीमों की भागीदारी के लिए हॉकी झारखंड के तत्वावधान में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम रांची में ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल में 266 महिला और पुरुष हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल लेने के बाद दोनो ही वर्ग से 25-25 खिलाड़ी चयनित किए गए है। इनका इस सप्ताह से ही विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। उनमें से जो बेहतर होंगे उन 18 खिलाड़ियों को चयनित कर झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा। चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, माइकल लाल, बिगन सोय,नवल टाटा हॉकी अकादमी के कोच मनीष कुमार, हिमांशु ,अंपायर अभिषेक साहू ,नीतू कुमारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.