Tuesday, June 2, 2026
Home Slider विश्व कप क्रिकेट : सचिन तेंदुलकर को भी मिला ‘गोल्डन टिकट’

विश्व कप क्रिकेट : सचिन तेंदुलकर को भी मिला ‘गोल्डन टिकट’

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। अगले पांच अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में होने वाले वनडे विश्व कप को खास बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक खास मुहिम चलाई है। इस मुहिम का नाम ‘गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स’ रखा गया है। जय शाह ने बताया कि हमारे “गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स” कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर मुख्य रूप से भाग लेंगे।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खुद यह टिकट सचिन तेंदुलकर को दिया। जय शाह ने इसका फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि क्रिकेट उत्कृष्टता और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक, सचिन तेंदुलकर की यात्रा ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब, वह इसका हिस्सा होंगे। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की और उनको विश्व कप 2023 के लिए गोल्डन टिकट भेंट किया। इस मौके पर बीसीसीआई ने ट्वीट कर लिखा क्रिकेट और राष्ट्र के लिए यह एक प्रतिष्ठित क्षण है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.